फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP: Daroga's son gang-misdeed a girl with a friend in Kanpur

यूपी: कानपुर में दरोगा के बेटे ने दोस्त संग छात्रा से किया सामूहिक दुष्कर्म, अगवाकर बनाया शिकार

Tue, 09 Mar 2021 09:53 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 09 Mar 2021 09:53 PM IST
विज्ञापन
UP: Daroga's son gang-misdeed a girl with a friend in Kanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

कानपुर के घाटमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में दबंग दरोगा पुत्र ने साथी के साथ नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। खेत में चारा लेने गई छात्रा के न लौटने पर परिजन रात भर उसकी तलाश करते रहे। सुबह बदहवास हालत में लौटी पीड़िता ने परिजनों को आपबीती बताई।

विज्ञापन


पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले चालक की 13 साल की बेटी हमीरपुर के एक स्कूल में कक्षा 8 की छात्रा है। वह सोमवार शाम करीब छह बजे गांव के बाहर खेत से चारा लेने गई थी।

विज्ञापन

आरोप है कि रास्ते में घात लगाए बैठे गांव के ही दरोगा पुत्र दीपू यादव व गोलू यादव पुत्र राजकुमार यादव ने बेटी को बुरी नीयत से दबोच लिया और उसके विरोध करने पर मुंह दबाने कर अगवा कर अज्ञात स्थान पर ले गए। इसके बाद दोनों ने सामूहिक दुष्कर्म किया।  

सुबह दबंगों के कब्जे से छूटी पीड़िता किसी तरह बदहवास हालत में घर पहुंची। जहां उसने परिजनों को आपबीती सुनाई तो हड़कंप मच गया। मंगलवार सुबह छात्रा को लेकर जब परिजन थाना सजेती आने लगे तो आरोप है कि आरोपी दीपू के भाई सौरभ यादव ने उन्हें पुलिस से शिकायत करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी।

सजेती थानाध्यक्ष रविंद्र मिश्र ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी दीपू यादव, गोलू यादव तथा दीपू के भाई सौरभ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। टीमें गठित कर आरोपियों की तलाश में दबिशें दी जा रही है। पीड़िता को मेडिकल के लिए घाटमपुर सीएचसी भेजा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed