{"_id":"5f80a86f46ed287cb005e4d5","slug":"up-congress-gave-ticket-to-dr-kripa-shankar-in-ghatampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: घाटमपुर में कांग्रेस ने डॉ. कृपाशंकर को दिया टिकट, जाति को लेकर विरोध, कहा संखवार नहीं हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: घाटमपुर में कांग्रेस ने डॉ. कृपाशंकर को दिया टिकट, जाति को लेकर विरोध, कहा संखवार नहीं हैं
Sat, 10 Oct 2020 12:39 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 10 Oct 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर की घाटमपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर काफी जद्दोजहद के बाद कांग्रेस ने डॉ कृपाशंकर संखवार को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। इस बीच पता चला है कि पार्टी ने पूर्व प्रत्याशी नंदराम सोनकर को भी तैयार रहने को कहा है।
पेशे से सर्जन कृपाशंकर ने कुछ दिन पहले ही अपनी सरकारी नौकरी से इस्तीफा दिया था। उनकी जाति को लेकर पार्टी के भीतर ही विरोध शुरू हो गया है। पार्टी नेता डॉ आरए गौतम ने आरोप लगाया है कि कृपाशंकर संखवार नहीं हैं बल्कि पिछड़ी जाति के हैं।
इसे लेकर एक दिन पहले पार्टी कार्यालय तिलक हाल में बैठक भी हुई थी। इस संबंध में कृपाशंकर खेमे के पूर्व सांसद राजाराम पाल का कहना है कि कृपाशंकर को बचपन में ही रामचंद्र संखवार ने गोद ले लिया था। वैसे वह रामचंद्र सचान के पुत्र थे लेकिन कृपाशंकर के पास संखवार होने के सभी सरकारी कागजात मौजूद हैं।
विज्ञापन
इसके बावजूद कांग्रेस उपचुनाव में किसी भी तरह से खतरा मोल नहीं लेना चाहती है। इसी वजह से नंदराम सोनकर को भी तैयार रहने को कहा है। 2017 के चुनाव में कांग्रेस की स्थिति बहुत अच्छी नहीं थी लेकिन 2012 के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को 50 हजार से अधिक वोट मिले थे।