{"_id":"5fd8999c8ebc3e3d5a44e133","slug":"up-colonel-s-father-said-allegations-on-son-false-accused-absconded-to-police","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: कर्नल के पिता बोले...बेटे पर लगाए आरोप झूठे, आरोपी पुलिस को गच्चा देकर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: कर्नल के पिता बोले...बेटे पर लगाए आरोप झूठे, आरोपी पुलिस को गच्चा देकर फरार
Tue, 15 Dec 2020 04:41 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 15 Dec 2020 04:41 PM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म के आरोपी कर्नल नीरज गहलोत
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रशियन महिला से दुष्कर्म करने के आरोपी कर्नल नीरज गहलोत के पिता ने आरोपों को झूठा बताया है। कर्नल के पिता लखनऊ के आशियाना इलाकेमें रहते हैं। वह मूलरूप से हरियाणा के झज्झर जिले के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि दस तारीख को नीरज के लखनऊ निवासी व्यापारी दोस्त ने नीरज को फोन कर बताया था कि वो परिवार के साथ कानपुर आ रहा है।
नीरज के आवास पर सभी पहुंचे थे। डिनर के बाद व्यापारी ने सरकारी गेस्ट हाउस एक रात के लिए बुक करने को कहा लेकिन नीरज ने कैंट एरिया का हवाला देकर इंकार कर दिया। तब व्यापारी दंपति वहां से जाने लगे। आरोप है कि इस दौरान नीरज का फोन व लैपटॉप गायब हो गया।

नीरज ने व्यापारी दोस्त पर शक जताया। वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी में उनकी तलाशी हुई। इस दौरान दोनों चीजें बरामद हुईं। आरोप है कि इसी वजह से व्यापारी की पत्नी ने झूठा आरोप लगाया। जहां वारदात होने की बात कही जा रही है वहां घटना संभव नहीं है।
आसपास सैन्य अधिकारियों के परिवार रहते हैं। व्यापारी दोस्त की रूसी महिला के साथ दूसरी शादी है। पहली पत्नी व उसके तीन बच्चे उसके मां-बाप के पास अलग रहते हैं। सोमवार रात सीओडी के अफसरों ने पुलिस को सूचना दी कि आरोपी कर्नल नीरज गहलोत अपने आवास पर पहुंचा है। उसका मोबाइल भी ऑन था।
पुलिस ने लोकेशन ट्रेस कराई तो उसके आवास पर उसकी लोकेशन भी मिली। इंस्पेक्टर कैंट आदेश चंद्र के नेतृत्व में टीम भेजी गई। मगर उनके पहुंचने से पहले ही कर्नल वहां से निकल गया। उसके आवास पर ताला लटका मिला। हैरानी की बात ये है कि कर्नल कानपुर में है। उसका नंबर भी ऑन है। फिर भी पुलिस उसको नहीं पकड़ पा रही है। इसमें पुलिस का बड़ा खेल लग रहा है।