फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की हुंकार, मोदी ही दे सकते हैं देश को मजबूत सरकार

Wed, 30 Jan 2019 05:07 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 30 Jan 2019 05:07 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Election:Up Cm Yogi Adityanath waiting for bjp president amit shah
रैली में यूपी सीएम के साथ भाजपा अध्यक्ष अमित शाह एवं अन्य नेता
कानपुर शहर में बुधवार को बूथ सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करने पहुंचे बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने चुनावी हुंकार भरते हुए कहा कि मोदी ही है जो देश का एक मजबूत सरकार दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि 2014 में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान यूपी से ही विजय शंखनाद रैली से चुनाव की शुरुआत हुई थी और हम प्रचंड बहुमत के साथ आए थे। 2019 में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रास्ता लखनऊ से होकर ही गुजरने वाला है।


भाजपा अध्यक्ष ने कहा राम मंदिर जल्द से जल्द बने उसके लिए भारतीय जनता पार्टी कटिबद्ध है लेकिन कांग्रेस सरकार नहीं चाहती है कि राम मंदिर का निर्माण हो। अमित शाह ने कहा अगर गठबंधन की सरकार बनी तो सप्ताह में एक-एक दिन प्रधानमंत्री बनेंगे,रविवार को देश अवकाश पर रहेगा। कहा गठबंधन के अंदर क्या आतंकवाद से लड़ने की हिम्मत है। 
 

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर तंज कसते हुए शाह ने कहा...

Lok Sabha Election:Up Cm Yogi Adityanath waiting for bjp president amit shah
अमित शाह रैली
सर्जिकल स्ट्राइक से हमारी सरकार ने आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया है। सभा में शाह सपा बसपा और कांग्रेस पर जमकर बरसे। यूपी का गठबंधन मोदी जी के खिलाफ है इससे पहले भी गठबंधन हुआ था। चाहे तो चारो दल गठबंधन करले लेकिन पीएम नरेंद्र मोदी ही प्रधानमंत्री बनेंगे यह गठबंधन भ्रष्टाचार और जातिवाद का है।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर तंज कसते हुए शाह ने कहा राहुल बाबा पूछते हैं मोदी सरकार ने क्या-क्या किया है तो हम बता दें कि मोदी सरकार ने गंगा को निर्मल करने का काम किया है। उन्होंने कहा गठबंधन और महा गठबंधन का कोई पीएम प्रत्याशी नही है। यह सिर्फ बुआ, भतीजे, भाई और बहन का गठबंधन है।


 

2014 में बूथ मैनेजमेंट के तहत प्रचंड बहुमत मिला था

Lok Sabha Election:Up Cm Yogi Adityanath waiting for bjp president amit shah
रैली में चिंतित मुद्रा में अमित शाह
उन्होंने कहा इससे पहले यूपी की जनता ने सपा-बसपा का गुंडाराज देखा है।आज योगी आदित्यनाथ सरकार ने अपराधियों को प्रदेश से पलायन करने के लिए मजबूर कर दिया। यह सरकार कोई एक जाति की नही है यह सरकार सबकी है

इस बार भी चुनाव की शुरुवात कानपुर से बूथ सम्मेलन के साथ कर रहा हूँ। उन्होंने कहा कि बीजेपी की बढ़ती लोकप्रियता के चलते सपा और बसपा का गठबंधन हुआ है। मुझे भरोसा है जब योगी के नेतृत्व में निकलेगे तो जीत पक्की है। मैं योगी को साधुवाद देता हूं कि यूपी को अपराध मुक्त बनाया है। आज अपराधी खुद गिरफ्तार होने के लिए घूम रहा है।
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

अमित शाह ने लोकसभा 2019 के लिए चुनावी हुंकार भरते हुए कहा

Lok Sabha Election:Up Cm Yogi Adityanath waiting for bjp president amit shah
अमित शाह ने सिर झुका कर सभी को प्रणाम किया
रैली को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्य नाथ ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को कुम्भ में आने का निमंत्रण दिया है। सीएम योगी ने कहा भाजपा सरकार ने पौने दो साल में शहरी और ग्रामीण इलाकों में पीएम आवास योजना के तहत लोगों को आवास उपलब्ध करवाए हैं। 
 

हमने 6 करोङ नागरिकों को 5 लाख स्वास्थ बीमा देने का काम किया है। केन्द्र सरकार ने घर-घर शौचालय दिए हैं। इतना ही नहीं बीजेपी की सरकार में 450 साल बाद कुंभ मे अक्षय वट के दर्शनों का सौभाग्य भक्तों को प्राप्त हुआ है। कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में कहा जब हम 2014 में बूथ मैनेजमेंट के तहत प्रचंड बहुमत मिला था।
 


 
विज्ञापन

आज अपराधी खुद गिरफ्तार होने के लिए घूम रहा है

Lok Sabha Election:Up Cm Yogi Adityanath waiting for bjp president amit shah
डिप्टी सीएम से गुफ्तगू करते सीएम योगी

सीएम ने कहा एक कुंभ प्रयागराज में हो रहा है तो दूसरा कुंभ बूथ अध्यक्षों के साथ कानपुर में हो रहा है। कहा कुंभ को वैश्विक मान्यता मिली है। स्वच्छ भारत मिशन और प्रधानमंत्री आवास योजना से प्रदेश के विकास को पंख लग गए हैं। कहा यह कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि केंद्र की योजनाओं को लेकर जनता के बीच पहुंचे। उन्हें योजनाओं के बारे में जानकारी दें।

बीजेपी सरकार ने यूपी में मेट्रो के लिए बजट दिया है। जल्द ही यूपी के शहरों में मेट्रो दौड़ेगी। यूपी में 22 साल में जितना गेंहू और धान नही खरिदा उससे ज्यादा धान गेंहू योगी जी ने खरीदा है। 
मैं आह्वन करता हूं कांग्रेस की सरकार से की आप को राम मंदिर का नाम लेने का कोई अधिकार नही है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed