फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP Chunav Result 2024 Akhilesh Yadav work area will decide the responsibility of Shivpal and Tej Pratap

UP Chunav Result 2024: शिवपाल यादव और तेजप्रताप को मिलेगी ये बड़ी जिम्मेदारी... यहां से इस्तीफा देंगे अखिलेश!

Sat, 08 Jun 2024 09:19 AM IST
शाहरुख खान शिवम श्रीवास्तव, अमर उजाला, इटावा
शिवम श्रीवास्तव, अमर उजाला, इटावा Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 08 Jun 2024 09:19 AM IST
सार

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का कार्य क्षेत्र शिवपाल और तेजप्रताप की जिम्मेदारी तय करेगा। समाजवादी पार्टी की संसदीय बोर्ड बैठक में आज निर्णय हो सकता है। अखिलेश मैनपुरी के करहल या फिर कन्नौज संसदीय सीट से इस्तीफा देंगे।

विज्ञापन
UP Chunav Result 2024 Akhilesh Yadav work area will decide the responsibility of Shivpal and Tej Pratap
UP Chunav Result 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के कार्य क्षेत्र अब उनके भतीजे पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव और चाचा राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव की जिम्मेदारी तय करेगा। इस समय अखिलेश यादव करहल से विधायक और कन्नौज से सांसद हैं। 
विज्ञापन


उन्हें इन दोनों में से एक सीट त्यागनी होगी। वह राष्ट्रीय राजनीतिक को आगे बढ़ाने का काम करेंगे या प्रदेश को मजबूत करेंगे इसे लेकर वह आज होने की वाली सपा की संसदीय बोर्ड बैठक में निर्णय ले सकते हैं। इसके बाद आगे की रणनीति बनेगी।
विज्ञापन


समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के नेतृत्व और चाचा शिवपाल सिंह यादव के पुराने पैतरों के कमाल ने लोकसभा चुनावों में सपा को ऊंचाइयों तक पहुंचाने का काम किया है। प्रदेश की 80 सीटों में से 37 सीटें जीतकर सपा देश की तीसरे नंबर और प्रदेश की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिलेश यादव 2022 के विधानसभा चुनाव में करहल से विधायक चुने गए थे। इसके साथ ही वह विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की भूमिका निभा रहे हैं। वहीं लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए उन्होंने कन्नौज के लोगों की मांग पर चुनाव लड़ा था और यहां से लगभग 1.70 लाख वोटों से जीत दर्ज की थी। 

जीत दर्ज करने के बाद अब सपा नेतृत्व में अखिलेश यादव के कार्य क्षेत्र को लेकर मंथन चल रहा है। विचार किया जा रहा है कि वह राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी को बढ़ाने के लिए सांसद की भूमिका में रहेंगे या अभी प्रदेश को ही मजबूत करने के लिए करहल विधायक व नेता प्रतिपक्ष की भूमिका निभाएंगे। हालांकि संभावना यही है कि वो मैनपुरी की करहल सीट से इस्तीफा दे सकते हैं।

इसे लेकर आज होने वाली संसदीय बोर्ड की बैठक में निर्णय लिया जा सकता है। माना जा रहा है कि अखिलेश यादव पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं और नवनिर्वाचित सांसदों के साथ चर्चा करने के बाद अपने कार्य क्षेत्र की घोषणा कर सकते हैं।

तेज प्रताप यादव को मिल सकती है प्राथमिकता
राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्णय के बाद वह करहल से विधानसभा या कन्नौज की लोकसभा सीट को छोड़ेंगे। इसके बाद यहां उपचुनाव कराकर नया प्रतिनिधि चुना जाएगा। माना जा रहा है कि दोनों ही जगह पर अखिलेश मैनपुरी के पूर्व सांसद और भतीजे तेज प्रताप यादव पर भरोसा जता सकते हैं। वह अपनी विरासत की सीट देने में तेज प्रताप को प्राथमिकता देंगे। हालांकि औपचारिक घोषणा के बाद ही इस पर मोहर लगाई जाएगी।

 

मैनपुरी के उपचुनाव और लोकसभा के परिणामों के बाद शिवपाल को भी मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी
सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की परछाई बनाकर सपा को मजबूती दिलाने वाले राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव के 2022 से फिर पूरे तरह सपा में सक्रिय होने के बाद से सपा में फिर वही ताकत नजर आने लगी है। मुलायम के बाद अब अखिलेश के लिए ताकत लगाकर शिवपाल की भूमिका मैनपुरी के उपचुनाव और लोकसभा चुनावों में अहम रही है। 

 

मुलायम सिंह यादव के 2022 में निधन के बाद मैनपुरी सीट से हुए उपचुनाव में डिंपल यादव को चुनाव लड़ाया गया था। उस समय चाचा ने घर-घर घूमकर साइकिल की रफ्तार बढ़ाई थी। अखिलेश यादव की रणनीतिक और शिवपाल के पुराने पैतरों की वजह से ही डिंपल यादव ने लगभग 2.80 लाख वोटों से जीत दर्ज की थी। 

 

यह देखते हुए लोकसभा चुनाव में भी उनकी भूमिका अहम रखी गई थी। टिकट वितरण से लेकर स्टार प्रचारकों की सूची में रखकर उन्हें तरजीह दी गई थी। यही वजह है कि पूरे परिवार के एक होने से सपा का देश में बेहतर प्रदर्शन रहा। सूत्रों के अनुसार, यदि अखिलेश राष्ट्रीय राजनीतिक की ओर बढ़ते हैं और कन्नौज के सांसद बनने का ही निर्णय लेते हैं तो वह चाचा शिवपाल को बड़ी जिम्मेदारी दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed