फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP Board: Watching mobiles, examiners checking copies

यूपी बोर्ड: मोबाइल देखते रहे, कॉपियां जांचते रहे परीक्षक, बोर्ड एडवाइजरी की उड़ी धज्जी

Tue, 17 Mar 2020 02:06 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 17 Mar 2020 02:06 PM IST
विज्ञापन
UP Board: Watching mobiles, examiners checking copies
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन में पहले दिन परीक्षक खुलेआम स्मार्टफोन का प्रयोग करते दिखे। जबकि बोर्ड की सख्त एडवाइजरी है कि मूल्यांकन के दौरान परीक्षक अपने पास स्मार्टफोन नहीं रख सकते हैं। बीएनएसडी इंटर कॉलेज में मूल्यांकन के दौरान एक शिक्षक मोबाइल फोन चलाते कैमरे में कैद हुआ। जबकि ठीक बगल में बैठा परीक्षक भी उत्तरपुस्तिका के साथ स्मार्टफोन रखे हुए था।
विज्ञापन


पिछले सालों मेंमूल्यांकन के दौरान गोपनीय दस्तावेज सोशल मीडिया में वायरल होने के चलते मूल्यांकन कक्षों में मोबाइल ले जाने पर रोक लगाई गई थी। विगत वर्ष प्रदेश के  कुछ जिलों से सोशल मीडिया पर अवार्ड ब्लैंक ओएमआर शीट (अंक चढ़ाने वाला पेपर) तक वायरल हो गई थी। तब इसमें शामिल परीक्षकों पर कार्रवाई के आदेश भी जारी हुए थे।
विज्ञापन


इस मामले में सरकार की सख्ती के बाद ही मूल्यांकन के दौरान परीक्षकों के मोबाइल न ले जाने का आदेश जारी हुआ था। इस प्रकरण में जब जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश तिवारी से पूछा गया तो उन्होंने एडवाइजरी चेक करने की बात कही। लेकिन दोबारा फोन ही नहीं उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed