फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   UP Board results, Anjali Made place in top 10 list without coaching, achieved second place in the district

रंग लाई मेहनत: बिना कोचिंग टॉप 10 सूची में बनाई जगह, जिले में हासिल किया दूसरा स्थान, पढ़ें अंजली की कहानी

Sat, 20 Apr 2024 05:22 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 20 Apr 2024 05:22 PM IST
सार

Banda News: अंजली ने बातचीत में बताया कि बहुत ज्यादा खुशी हो रही है। मेहनत के कारण सफलता मिली है। उन्होंने बताया कि वो सिविल सेवा में जाकर देश की सेवा करना चाहती हैं।

विज्ञापन
UP Board results, Anjali Made place in top 10 list without coaching, achieved second place in the district
अंजली को मिठाई खिलाते पिता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांदा जिले के अतर्रा तहसील परिसर में स्थित रजिस्ट्री ऑफिस के प्राइवेट कर्मचारी की बेटी ने बिना कोचिंग के ही यूपी बोर्ड में शानदार सफलता हासिल की है। छात्रा ने घर पर ही पढ़ाई करके हिंदू इंटर कॉलेज में टॉप किया है। साथ ही, जिले में दूसरा स्थान पाया है और प्रदेश टॉप 10 की सूची में अपना नाम दर्ज कराया है।

विज्ञापन

कस्बे के वार्ड नंबर-एक, गांधीनगर मोहल्ला निवासी अंजली के पिता बद्री प्रसाद अतर्रा तहसील के रजिस्ट्री ऑफिस पर मामूली से वेतन में प्राइवेट कर्मचारी हैं। वहीं, माता रन्नो देवी ग्रहणी है। अंजली ने बताया कि पूरे साल सात से आठ घंटे घर पर बिना कोचिंग के तैयारी करके यह मुकाम हासिल किया है।

विज्ञापन

सिविल सर्विसेस में जाकर करनी है देश सेवा
अंजली ने कस्बे के छेदीलाल इंटर कॉलेज से हाईस्कूल में 90 प्रतिशत अंक अर्जित करके कॉलेज में टॉप किया था। छात्रा ने अपनी सफलता का श्रेय मेहनत और माता-पिता के आशीर्वाद को दिया है। उन्होंने सिविल सर्विसेस में तैयारी करके आईएएस बनने का अपना सपना बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed