{"_id":"593ae7a34f1c1b00399c8544","slug":"up-board-result-2017-farmers-and-teachers-son-second-position-in-high-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP बोर्ड: किसान और शिक्षक पुत्रों ने किया नाम रोशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP बोर्ड: किसान और शिक्षक पुत्रों ने किया नाम रोशन
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 10 Jun 2017 12:02 AM IST
सार
-किसान और शिक्षक पुत्रों ने किया नाम रोशन
-हाईस्कूल में नवनीत और क्षितिज को मिला सूबे में दूसरा स्थान
-इंटरमीडिएट में यशवीर सिंह प्रदेश में रहे चौथे स्थान पर
विज्ञापन
नवनीत कुमार दिवाकर, (दाएं) क्षितिज सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा में हरदोई जिले के नवनीत कुमार दिवाकर और क्षितिज सिंह ने प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है। दोनों को 95.33 फीसदी अंक मिले हैं। नवनीत के पिता जितेंद्र कुमार दिवाकर पेशे से किसान और मां गृहणी हैं जबकि क्षितिज के पिता विजय सिंह शिक्षक और मां रजनी गृहणी हैं।
क्षितिज के भाई वैभव सिंह को बारहवीं मे प्रदेश में 12वां स्थान मिला था, अब वह इंजीनियरिंग कर रहा है। क्षितिज भी इंजीनियर बनना चाहता है। 95.17 फीसदी अंक हासिल कर सूबे में पांचवें स्थान पर रहे बरहुआ गांव निवासी रवि पटेल के पिता महेंद्र सिंह दुकान चलाते हैं जबकि मां गृहणी हैं। रवि इंजीनियर बनना चाहते हैं। उसकी बड़ी बहन बीटीसी कर रही हैं।
उधर, यूपी बोर्ड की इंटरमीडियट परीक्षा में 95.20 फीसदी अंक के साथ सूबे में चौथा स्थान हासिल करने वाले यशवीर सिंह लखनऊ पब्लिक स्कूल माधौगंज के छात्र हैं। रुकनापुर निवासी यशवीर के पिता धीरेंद्र प्रताप सिंह संपन्न किसान और माता गृहणी हैं, बड़ी बहन लखनऊ से बीटेक कर रही है।