{"_id":"67c9f367285078cbc10e20be","slug":"up-board-exam-1519-students-were-absent-in-three-subjects-kanpur-news-c-220-1-sknp1003-123655-2025-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बाेर्ड परीक्षा: तीन विषयों में 1519 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बाेर्ड परीक्षा: तीन विषयों में 1519 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
Fri, 07 Mar 2025 12:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Fri, 07 Mar 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। जिले के 79 परीक्षा केंद्रों पर सायं पाली में इंटर मीडिएट भौतिक विज्ञान, शिक्षा शास्त्र व मनोविज्ञान विषयों की परीक्षा हुई। कंट्रोल रूम से सभी केंद्र के कक्षों की निगरानी की जाती रही। वहीं सचल दल भी भ्रमण पर रहे। पंजीकृत परीक्षार्थियों में 1519 ने परीक्षा छोड़ दी।
यूपी बोर्ड की परीक्षाएं सख्ती के साथ कराई जा रही हैं। अभी तक कोई नकलची नहीं पकड़ा गया है। गुरुवार को सुबह पाली में हाईस्कूल की कोई परीक्षा नहीं रही। सायं पाली में इंटरमीडिएट की परीक्षा देने के लिए परीक्षार्थी निर्धारित समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचे। केंद्र व्यवस्थापकों ने शिक्षक और शिक्षिकाओं की मदद से मुख्य गेट पर छात्र-छात्राओं की सघन तलाशी कराई। इसके बाद कक्षों में प्रवेश दिया।
इंटरमीडिएट भौतिक विज्ञान विषय के लिए पंजीकृत 22249 में 11902 छात्र व 8948 छात्राएं उपस्थित और 1399 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं शिक्षाशास्त्र के लिए पंजीकृत 980 में 862 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 118 ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं मनोविज्ञान विषय के लिए पंजीकृत 73 परीक्षार्थियों में 71 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, जबकि दो ने परीक्षार्थी छोड़ दी। जिला विद्यालय निरीक्षक ब्रजभूषण चौधरी ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। किसी भी केंद्र पर कोई शिकायत व गड़बड़ी नहीं पाई गई हैं।