फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP ATS arrested Kanpur Ordnance Factory employee he was working for Pakistans agency ISI

UP: ATS ने कानपुर ऑर्डिनेंस फैक्टरी के कर्मी को किया गिरफ्तार, पाकिस्तान की एजेंसी ISI के लिए कर रहा था काम

Wed, 19 Mar 2025 03:26 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 19 Mar 2025 03:26 PM IST
सार

Kanpur News: यूपी एटीएस ने कानपुर ऑर्डिनेंस फैक्टरी के कर्मी को गिरफ्तार किया है, जो पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए काम कर रहा था।

विज्ञापन
UP ATS arrested Kanpur Ordnance Factory employee he was working for Pakistans agency ISI
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश एटीएस ने ऑर्डिनेंस फैक्टरी, हजरतपुर फिरोजाबाद में कार्यरत रविंद्र कुमार को गिरफ्तार गया था। बताया जा रहा है कि आरोपी कथित पाकिस्तानी एजेंट नेहा शर्मा के साथ षड्यंत्र कर ऑर्डिनेंस फैक्टरी की गोपनीय और संवेदनशील सूचनाएं व दस्तावेज साझा कर रहा था।

विज्ञापन

इसी क्रम में एटीएस उत्तर प्रदेश को जानकारी मिली थी कि रविंद्र कुमार कथित पाकिस्तानी एजेंट नेहा शर्मा से ऑर्डिनेंस फैक्टरी, कानपुर में कार्यरत कुमार विकास भी जुड़ा है और ऑर्डिनेंस फैक्टरी की गोपनीय सूचनाएं व दस्तावेज व्हाट्सएप के माध्यम से कथित पाकिस्तानी एजेंट को उपलब्ध करा रहा है।

विज्ञापन

जनवरी 2025 में पाकिस्तानी एजेंट के संपर्क में आया था
एटीएस उत्तर प्रदेश द्वारा सूचना की गहनता से जांच व अभियुक्त से पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि कुमार विकास पुत्र अशोक कुमार निवासी थाना सट्टी, जनपद कानपुर देहात कानपुर ऑर्डिनेंस फैक्टरी में जूनियर वर्क्स मैनेजर के पद पर नियुक्त है। यह जनवरी 2025 में कथित पाकिस्तानी एजेंट नेहा शर्मा से फेसबुक के माध्यम से संपर्क में आया था।

लूडो एप का इस्तेमाल किया जाता था
उक्त कथित पाकिस्तानी एजेंट नेहा शर्मा (छद्म नाम) द्वारा खुद को भारत हैवी इलेक्ट्रानिक लिमिटेड में कार्य करना बताकर व्हाट्सएप मैसेंजर पर बातचीत कर मोबाइल नंबर साझा किए गए। अभियुक्त कुमार विकास द्वारा पाकिस्तानी कथित एजेंट नेहा शर्मा से गोपनीय रूप से वार्ता करने के लिए लूडो एप का इस्तेमाल किया जाता था।

विज्ञापन

गोपनीय जानकारियां एजेंट को भेजीं
कथित एजेंट के कहने पर पैसों के लालच में अभियुक्त कुमार विकास द्वारा आर्डिनेंस फैक्टरी के डॉक्यूमेंट्स, उपकरणों व निर्माण होने वाले गोला बारूद, कानपुर के कर्मचारियों की अटेन्डेंस शीट, ऑर्डिनेंस फैक्टरी कानपुर के अंदर मशीनें व ऑर्डिनेंस फैक्टरी कानपुर की प्रोडक्शन संबंधी चार्ट आदि की महत्वपूर्ण गोपनीय सूचनाएं कथित पाकिस्तानी एजेंट नेहा शर्मा को भेजी गई है।

संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed