फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP: Ambulance workers strike in Unnao and Banda, patients are facing problems

यूपी: उन्नाव, बांदा, फर्रूखाबाद, महोबा में एंबुलेंस कर्मचारियों की हड़ताल शुरू, मरीजों को हो रही परेशानी

Mon, 26 Jul 2021 01:37 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 26 Jul 2021 01:37 PM IST
विज्ञापन
UP: Ambulance workers strike in Unnao and Banda, patients are facing problems
एंबुलेंस कर्मियों ने शुरु की हड़ताल - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश में उन्नाव, बांदा, महोबा, फर्रूखाबाद में एंबुलेंस कर्मियों ने अपनी मांगें पूरी न होने पर हड़ताल शुरु कर दी है। हड़ताल शुरु होने के कुुछ घंटे बाद भी मरीजों को दिक्कतें होना शुरु हो गई हैं। 
विज्ञापन


उन्नाव में एंबुलेंस में तैनात पुराने चालकों व स्टाफ को निकालने व दोबारा भर्ती करने पर रुपये कम करने सहित अन्य मांगो को लेकर रविवार रात 12 बजे से हड़ताल शुरू हो गई है।
विज्ञापन


एंबुलेंस न चलने से मरीजों को रिक्शा व अन्य संसाधनों से अस्पताल आना पड़ रहा है। जिले में 108, 102 व एएलएस एंबुलेंस की 87 एंबुलेंस में 84 जिला अस्पताल परिसर में खड़ी कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इमरजेंसी के लिए तीन एंबुलेंस सीएमओ को दी गई हैं। उन्हीं से गंभीर मरीजों को एमरजेंसी से कानपुर भेजा जा रहा है। अन्य मरीज ई रिक्शा या फिर निजी साधनों से आने को मजबूर हैं। 

जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ पवन कुमार ने बताया कि फिलहाल तो अभी कोई दिक्कत नहीं है। जो पांच एंबुलेंस उपलब्ध हैं। उन्हीं से काम चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed