फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP: 25 players from UP will participate in IPL auction, BCCI released the final list

UP: आईपीएल की नीलामी में हिस्सा लेंगे उप्र. के 25 खिलाड़ी, बीसीसीआई ने जारी की फाइनल सूची

Sat, 16 Nov 2024 07:20 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 16 Nov 2024 07:20 PM IST
सार

आईपीएल की नीलामी में उत्तर प्रदेश के 25 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। जबकि कुलदीप यादव समेत यूपी के पांच खिलाड़ी पुरानी टीमों में बने रहेंगे।

विज्ञापन
UP: 25 players from UP will participate in IPL auction, BCCI released the final list
बीसीसीआई लोगो - फोटो : bcci.tv

विस्तार

बीसीसीआई ने 574 खिलाड़ियों की फाइनल सूची शुक्रवार को जारी की है। ये खिलाड़ी 24 और 25 नवंबर को सऊदी अरब के जेद्दाह शहर में होने वाली आईपीएल की नीलामी में हिस्सा लेंगे। इनमें 366 भारतीय और 208 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। आईपीएल की 10 टीमों में इस समय 204 खिलाड़ियों की जगह खाली है। टीमें 70 विदेशी खिलाड़ियों को खरीद सकती हैं। बीसीसीआई की जारी लिस्ट में उत्तर प्रदेश के 25 खिलाड़ियों को जगह दी गई हैं।
विज्ञापन


सभी फ्रेंचाइजियों की ओर से टीम में रोके गए खिलाड़ियों में यूपी के पांच खिलाड़ी चाइनामैन कुलदीप यादव, रिंकू सिंह, ध्रुव जुरेल, यश दयाल, मुहसिन खान हैं। नीलामी में जाने वाले खिलाड़ियों में कानपुर के तेज गेंदबाज अंकित राजपूत और उपेंद्र यादव हैं। उपेंद्र रेलवे की टीम से खेलते हैं। वहीं, एक अन्य खिलाड़ी कानपुर के सनिगवां निवासी कुमार कार्तिकेय हैं। यूपीसीए के सीईओ अंकित चटर्जी ने बताया कि 25 में से पांच खिलाड़ी अपनी पुरानी टीम में बने रहेंगे। यूपीसी की मीडिया कमेटी के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने कहा कि आईपीएल में प्रतिवर्ष यूपीसीए के खिलाड़ी अपने खेल के दम पर नाम रोशन कर रहे हैं। यूपी टी-20 लीग के कई खिलाड़ियों ने भी आईपीएल में स्थान बनाया है।
विज्ञापन


नीलामी में शामिल होने वाले उत्तर प्रदेश के खिलाड़ी
समीर रिजवी
आर्यन जुयाल
कार्तिक त्यागी
पीयूष चावला
नितीश राणा
भुवनेश्वर कुमार
स्वास्तिक चिकारा
माधव कौशिक
जीशान अंसारी
प्रियम गर्ग
विपराज निगम
जसमेर धनकर
शिवम मावी
सिर्द्धाथ यादव
आकिब खान
अंकित राजपूत
नमन तिवारी
प्रिंस यादव
हर्ष त्यागी
शिवा सिंह
रितुराज शर्मा
कृतज्ञ सिंह
विजय यादव
अभिनंदन सिंह
विनीत पंवार
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed