{"_id":"665c9ed33cbd9e932a064163","slug":"up-11-people-died-in-bundelkhand-and-one-in-farrukhabad-due-to-heat-wave-2024-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: लू से बुंदेलखंड में 11 व फर्रुखाबाद में एक की मौत, सूबे में फतेहपुर सबसे अधिक गर्म, 46.2 डिग्री रहा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: लू से बुंदेलखंड में 11 व फर्रुखाबाद में एक की मौत, सूबे में फतेहपुर सबसे अधिक गर्म, 46.2 डिग्री रहा पारा
Sun, 02 Jun 2024 10:04 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 02 Jun 2024 10:04 PM IST
सार
गर्मी का कहर बढ़ता ही जा रहा है। लू से बुंदेलखंड में 11 व फर्रुखाबाद में एक की मौत हो गई। चिकित्सक बेहद जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकलने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन
भीषण गर्मी का दौर जारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रविवार को भी लोगों को चिलचिलाती धूप, लू के थपेड़ों से राहत नहीं मिली। लू की चपेट में आने से बुंदेलखंड में 11 व फर्रुखाबाद में एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूबे में फतेहपुर सर्वाधिक गर्म रहा, यहां तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कानपुर में भी पारा 45 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। कई शहरों में तापमान 40 से नीचे भी आया। प्रदेश में दिन के तापमान में दो डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
कानपुर में रात का पारा 33.8 डिग्री रहा। जबकि इटावा, बस्ती में भी 30 डिग्री से ऊपर रहा, जबकि शेष शहरों में पारा 30 से नीचे पहुंच गया। शनिवार को ज्यादातर शहरों में न्यूनतम तापमान 30 से पार रिकॉर्ड हुआ था। लू लगने से महोबा, बांदा में लू से चार-चार, उरई में दो व चित्रकूट-फर्रुखाबाद में एक-एक व्यक्ति की जान चली गई। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को बादल छाए रहने के आसार हैं। 30 से 40 किमी की रफ्तार से हवा चल सकती है और कुछ स्थानों पर लू का असर दिख सकता है, पर कुछ ही शहरों में ऐसा होने के आसार हैं।
विज्ञापन
40 से 43 डिग्री के बीच यहां रहा पारा
हरदोई 41.5
हमीरपुर 43.2