फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Morning rain made the weather pleasant, but later, humidity caused great discomfort.Morning rain made the weather pleasant, but later, humidity caused great discomfort.

Banda News: सुबह बारिश से मौसम सुहाना, बाद में उमस ने किया बेहाल

Sat, 12 Sep 2026 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Morning rain made the weather pleasant, but later, humidity caused great discomfort.Morning rain made the weather pleasant, but later, humidity caused great discomfort.
- 34 डिग्री रहा अधिकतम तापमान, कूलर-पंखे भी बेअसर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे हुई तेज बारिश से मौसम बदल गया। बारिश के दौरान लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन इसके बाद निकली धूप और बढ़ी नमी ने उमस बढ़ा दी। दिनभर धूप-छांव के बीच लोग चिपचिपी गर्मी से परेशान रहे।

सुबह बारिश के बाद आसमान में बादल छाए रहे और बीच-बीच में धूप निकलती रही। ठंडी हवाएं भी चलीं। दोपहर में हल्की बारिश हुई, लेकिन इससे उमस और बढ़ गई। मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

बारिश थमने के बाद वातावरण में नमी बढ़ने से घरों और दफ्तरों में लगे कूलर-पंखे भी उमस से राहत नहीं दिला सके। लोग पसीने से तरबतर नजर आए। गर्मी से बचने के लिए लोगों ने ठंडे पेय पदार्थों का सहारा लिया। उमस के कारण बाजारों और सड़कों पर भी आम दिनों की अपेक्षा कम चहल-पहल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, बादलों की आवाजाही और बारिश के बाद वाष्पीकरण बढ़ने से उमस की स्थिति बनी है। लगातार बारिश होने पर ही लोगों को चिपचिपी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed