{"_id":"6aa447efd9a9d1ce5c0dc212","slug":"dilapidated-roads-potholes-underfoot-at-every-step-banda-news-c-212-1-bnd1007-151968-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: जर्जर सड़कें...कदम-कदम पर पांव तले गड्ढे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: जर्जर सड़कें...कदम-कदम पर पांव तले गड्ढे
विज्ञापन
फोटो -26- गिरवां कस्बे से नरैनी की ओर जाने वाले मार्ग पर गड्ढे और जमा पानी। संवाद

फोटो -27- बबेरू से फतेहपुर की ओर जाने वाले मार्ग पर गड्ढे और भरा पानी। संवाद
फोटो -28- बांदा-टांडा मार्ग पर गड्ढे और जलभराव। संवाद
फोटो -29- तिंदवारी-तेरही माफी संपर्क मार्ग पर दलदल और बने गड्ढे। संवाद
- बारिश थमने के बाद भी सड़कों की बदहाली दूर नहीं हुई
- बांदा-नरैनी, बांदा-फतेहपुर समेत कई प्रमुख मार्गों पर सड़कें बदहाल
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। बारिश थमने के बाद भी सड़कों की बदहाली दूर नहीं हुई है। कई प्रमुख मार्गों पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं। बारिश का पानी भरने से गड्ढों की गहराई दिखाई नहीं देती। इससे दोपहिया वाहन चालक आए दिन गिरकर घायल हो रहे हैं। कई स्थानों पर गिट्टी उखड़कर किनारे फैल गई है। कहीं गड्ढों में डस्ट और गिट्टी डालकर खानापूर्ति की गई लेकिन बारिश के बाद सड़क फिर बदहाल हो गई।
शासन की ओर से बारिश के दौरान क्षतिग्रस्त सड़कों को चिह्नित कर तत्काल मरम्मत कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बावजूद कई स्थानों पर जिम्मेदार विभाग की अनदेखी से सड़कें गड्ढों में तब्दील हैं। राहगीरों और स्थानीय लोगों का कहना है कि स्थायी मरम्मत नहीं होने से आवागमन में परेशानी के साथ हादसों का खतरा भी बना हुआ है।

गिरवां में गड्ढों में तब्दील हुआ बांदा-नरैनी मार्ग
बांदा-नरैनी मार्ग पर कस्बा गिरवां के पास सड़क की हालत बेहद खराब है। बड़े-बड़े गड्ढों में बारिश का पानी भरा होने से वाहन चालकों को उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता। इससे हादसे का खतरा बना रहता है।

तिंदवारी और बबेरू में भी सड़कें बदहाल
बांदा-फतेहपुर मार्ग पर तिंदवारी कस्बे में कई जगह बारिश से गड्ढे हो गए हैं। इनमें पानी भरने से वाहन चालक परेशान हैं। बबेरू-फतेहपुर मार्ग भी गड्ढों से भरा है। औगासी मार्ग पर भी जगह-जगह गड्ढे होने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हो रही है।
बदौसा में पुल के पास सड़क में आई दरारें
बांदा-प्रयागराज मार्ग पर बदौसा कस्बे के बागै नदी पुल के पास सड़क में दरारें आ गई हैं। इससे यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों पर हर समय खतरा मंडराता रहता है। स्थानीय लोगों ने कई बार सड़क की मरम्मत की मांग की लेकिन अभी तक काम शुरू नहीं हुआ।
वर्जन
बारिश के बाद अन्य सड़कों की भी होगी मरम्मत
गड्ढायुक्त मार्गों को चिह्नित कर मरम्मत का कार्य शुरू कराया जा रहा है। जल्द ही सभी चिह्नित सड़कों की मरम्मत करा दी जाएगी। बरसात के बाद अन्य क्षतिग्रस्त सड़कों की भी मरम्मत कराई जाएगी।-मनोज पांडेय, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड