{"_id":"675afdf8da37cbce770d64b5","slug":"unnao-young-man-was-extorting-money-wearing-a-police-uniform-arrested-2024-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao: पुलिस की वर्दी पहनकर युवक कर रहा था वसूली, इंटर में फेल होने के बाद से कर रहा था यह काम, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao: पुलिस की वर्दी पहनकर युवक कर रहा था वसूली, इंटर में फेल होने के बाद से कर रहा था यह काम, गिरफ्तार
Thu, 12 Dec 2024 08:53 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 12 Dec 2024 08:53 PM IST
सार
Unnao News: पुलिस की वर्दी पहनकर वसूली कर रहा युवक मोटर मैकेनिक की दुकान के बाहर खड़ी बाइक की फोटो खींचते समय पकड़ा गया।
विज्ञापन
आरोपी युवक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीघापुर कस्बे में मैकेनिक की दुकान के बाहर बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट की बाइक की फोटो खींचते समय पुलिस ने फर्जी सिपाही को पकड़ यया। युवक पुलिस की वर्दी में था। उसकी बाइक पर आगे एसपीजी और पीछे अंग्रेजी में पुलिस लिखा है। फर्जी सिपाही को गिरफ्तार करने का खुलासा करते हुए एएसपी अखिलेश सिंह ने बताया कि गुरुवार सुबह बीघापुर कस्बे में एक बाइक मैकेनिक की दुकान के बाहर पुरानी नंबर प्लेट (पेंट से लिखे नंबर) लगी बाइक खड़ी थी।
विज्ञापन
सिपाही की वर्दी पहने युवक मोबाइल से फोटो खींचने लगा। इसी दौरान उधर से निकल रहे बीघापुर थाने में तैनात दरोगा लक्ष्मण प्रसाद पांडेय ने युवक को बुलाया तो वह भागने की कोशिश करने लगा। उसे दौड़ाकर पकड़ा गया। एएसपी ने बताया कि पकड़े गए युवक ने अपना नाम शिवबक्स, निवासी गांव निवाजीखेड़ा पोस्ट विजयमऊ थाना सरेनी जिला रायबरेली बताया। पुलिस की आईडी मांगी तो एक फर्जी कार्ड दिखाया। थाने में पूछताछ की गई तो बताया कि वर्दी, बिल्ले ओर बेल्ट सब लखनऊ निवासी एक युवक ने उसे दिए हैं।
विज्ञापन
एएसपी ने बताया कि पकड़ा गया युवक एक महीने से अधिक दिनों से क्षेत्र में घूमकर लोगों से उगाही कर रहा था। इससे पहले पुरवा-मौरावां के बीच वाहन चालकों और दुकानदारों से रौब गांठ कर उगाही की थी। उसके पास से वसूली के 7300 रुपये भी मिले हैं। आरोपी शिवबक्स ने बताया है कि लखनऊ निवासी एक युवक ने उससे पुलिस विभाग में भर्ती कराने के नाम पर 7.76 लाख रुपये लिए थे। लखनऊ के राममनोहर लोहिया अस्पताल के पास उससे मुलाकात हुई थी। उसी ने यह वर्दी भी दी थी, लेकिन उसकी भर्ती नहीं करा पाया।
विज्ञापन