फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao Wife thrown into Ganges from bridge on suspicion of illicit relations Accused husband confessed crime

‘शक की आग’: रास्ते में विवाद…पुल पर बाइक, पत्नी को गंगा में फेंका, पति बोला- दूसरे से करती थी बात, पढ़ें मामला

Sat, 05 Sep 2026 09:07 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 05 Sep 2026 09:07 AM IST
सार

Unnao News: परियर थाना क्षेत्र में अवैध संबंधों के शक के चलते एक पति ने अपनी 19 वर्षीय पत्नी को गंगा नदी में फेंक दिया। आरोपी अपनी पत्नी को ससुराल मरौंदा मंझवारा से बिठूर लौट रहा था, तभी रास्ते में विवाद होने पर उसने पुल से धक्का दे दिया।

विज्ञापन
Unnao Wife thrown into Ganges from bridge on suspicion of illicit relations Accused husband confessed crime
पति ने पत्नी को नदी में फेंका - फोटो : amar ujala

विस्तार

उन्नाव जिले में अवैध संबंधों के शक में युवक ने ससुराल से लौटते समय युवक ने पुल से पत्नी को गंगा नदी में फेंक दिया। पहले उसने मामूली विवाद में पत्नी के नदी में कूदने की सूचना दी, लेकिन जब मायके वाले पहुंचे और आरोप लगाया, तो उसने दूसरे युवक से बात करने की खुन्नस में पत्नी को गंगा में फेंकने की बात स्वीकार की।

विज्ञापन

पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है। महिला की नदी में तलाश की जा रही है। कानपुर नगर के बिठूर थाना क्षेत्र के गाजीपुर गांव निवासी सुजीत राजपूत (21) शुक्रवार की सुबह पत्नी ऊषा (19) को लेकर उसके मायके सफीपुर कोतवाली के मरौंदा मंझवारा गांव आया था। ससुराल में रह रहे फतेहपुर चौरासी थाना के सहिलापुर गांव निवासी साढ़ू मोनू राजपूत के हाथ में फ्रैक्चर हो गया था।

विज्ञापन

पत्नी को उठाकर गंगा में फेंक दिया
सुजीत और उषा मोनू को देखने आए थे। शाम करीब छह बजे वह ऊषा को लेकर बाइक से घर के लिए निकला। रास्ते में दोनों में विवाद हुआ, तो सुजीत ने गंगा नदी पुल पर बाइक रोकी और पत्नी को उठाकर गंगा में फेंक दिया। इसके बाद अपनी मां सुमन को फोन कर बताया कि ऊषा गंगा में कूद गई है।

पत्नी के खुद नदी में कूदने की बात बताई
सुमन ने ऊषा के पिता विनोद और अन्य लोगों को जानकारी तो मायके वाले घटनास्थल पर पहुंचे। सुजीत पर ऊषा को नदी में फेंकने का आरोप लगाया। पहले तो उसने पत्नी के खुद नदी में कूदने की बात बताई, लेकिन पुलिस ने सख्ती की तो उसने गुनाह कबूल लिया। ऊषा के पिता ने पुलिस को बताया कि दो साल पहले बेटी की शादी की थी।

विज्ञापन

दूसरे युवक से बात करती थी पत्नी
कोई संतान नहीं है। दोनों में पहले भी अक्सर विवाद होता था। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसे शक था कि पत्नी मायके में रहने वाले युवक से बात करती थी। बुधवार को भी रात में काफी देर तक बात करती रही, विरोध किया तो विवाद हुआ था। सुजीत के मुताबिक काफी जिद करके पत्नी उसके साथ शुक्रवार को मायके आई थी।

अंधेरा होने से गोताखोर नहीं तलाश पाए
कुछ देर बाद बाजार जाने की बात कहकर चली गई और काफी देर बाद लौटी थी। सफीपुर कोतवाली प्रभारी संदीप मिश्रा ने बताया कि मायके वाले सुजीत पर आरोप लगा रहे हैं और आरोपी ने भी घटना कबूल की है। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। यह भी बताया कि अंधेरा होने से गोताखोर नहीं तलाश पाए। बताया कि मोटर बोट की व्यवस्था कर सुबह फिर तलाश कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed