फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao: Two bike riders die after being hit by a tanker on the highway

Unnao: हाईवे पर टैंकर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, एक अन्य बाइक सवार घायल

Mon, 28 Jul 2025 11:38 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 28 Jul 2025 11:38 AM IST
सार

Unnao Accident News: यूपी के उन्नाव जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक घायल हो गया। 

विज्ञापन
Unnao: Two bike riders die after being hit by a tanker on the highway
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गंगा स्नान करके लौट रहे बाइक सवार दो युवकों की कानपुर-लखनऊ हाईवे पर सुबह 8:30 बजे टैंकर से कुचल कर मौत हो गई। हादसे में एक अन्य बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्नाव सदर कोतवाली के शेखपुर नरी गांव निवासी नितिन सोनवानी (19) पुत्र दिनेश तथा आदित्य सैनी (20) पुत्र मनोज  जाजमऊ से गंगा स्नान कर एक ही बाइक से वापस आ रहे थे। गहरा गांव के सामने टैंकर ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। बाइक सवार दोनों युवकों की कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई। एक अन्य बाइक सवार भी टैंकर से भिड़ कर घायल हो गया। घटना से कानपुर से लखनऊ जाने वाली लेन पर जाम लग गया। सूचना पर अचलगंज एसओ राजेश पाठक मौके पर पहुंचे और टैंकर को हटवाकर यातयात शुरू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed