{"_id":"629726ed6cef427e4453043d","slug":"unnao-tractor-fell-in-sand-breaking-ganga-bridge-railing-farmer-died","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UNNAO: गंगा पुल की रेलिंग तोड़ रेत में गिरा ट्रैक्टर, किसान की दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UNNAO: गंगा पुल की रेलिंग तोड़ रेत में गिरा ट्रैक्टर, किसान की दर्दनाक मौत
Wed, 01 Jun 2022 02:20 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 01 Jun 2022 02:20 PM IST
सार
यूपी के उन्नाव जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। हादसे में ट्रैक्टर सवार किसान की दर्दनाक मौत हो गई। किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
रेलिंग तोड़ रेत में गिरा ट्रैक्टर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उन्नाव जिले के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में तरबूज बेचकर घर लौटते समय ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर गंगापुल की रेलिंग तोड़ते हुए रेती में जा गिरा। हादसे में एक किसान की मौके पर ही मौत हो गई। मशक्कत के बाद ट्रैक्टर के नीचे दबे शव को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
कानपुर के बिल्हौर थाना के रहीमपुर गुरधरा गांव निवासी किसान अनिल (35) अपने खेत से तरबूज लादकर बांगरमऊ मंडी बेचने आया था। तरबूज बिक्री के बाद वह खाली ट्रेक्टर-ट्रॉली लेकर बुधवार सुबह लगभग 8:30 बजे घर जा रहा था। नानामऊ गंगा पुल पर अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गंगापुल की रेलिंग तोड़ता हुआ बीच गंगा रेती में जा गिरा। जिससे ट्रैक्टर के चारों पहिया ऊपर हो गए व ट्रैक्टर का ऊपरी हिस्सा बालू में धंस गया। सीट पर बैठा चालक अनिल भी दब गया।
विज्ञापन
मौके पर ही तड़पकर उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने करीब एक घंटे की मशक्कत बाद शव को ट्रैक्टर के नीचे से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अनिल खेती करने के साथ ही अपना ट्रैक्टर भी चलाता था। लगभग 18 वर्ष पूर्व उसकी शादी हुई थी। उसकी मौत से 16 वर्षीय पुत्री मुस्कान,14 वर्षीय पुत्र मयंक व पत्नी बविता का रो-रोकर बुरा हाल है।