फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao: Three brothers riding a bike died after being hit by a dumper, two injured

उन्नाव में भीषण सड़क हादसा: डंपर की टक्कर से बाइक सवार तीन भाइयों की मौत, दो घायल

Mon, 24 Feb 2025 11:58 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 24 Feb 2025 11:58 AM IST
सार

Unnao News: डंपर की टक्कर से बाइक सवार तीन भाइयों की मौत हो गई। मृतकों में दो जुड़वा भाई और एक मौसेरा भाई शामिल है। दूसरी बाइक पर सवार दो भाई खंती में गिरने से घायल हो गए।

विज्ञापन
Unnao: Three brothers riding a bike died after being hit by a dumper, two injured
आदिल, अरबाज व सरफराज की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार-बक्सर मार्ग पर रविवार रात डंपर की टक्कर से बाइक सवार दो जुड़वा भाई सहित तीन की मौत हो गई। वहीं दूसरी बाइक में सवार दो भाई घायल हुए हैं। तीनों मृतक बरातों में तंदूर में रोटी बनाते थे। हादसे के बाद चालक डंपर लेकर भाग गया।

विज्ञापन



बिहार थानाक्षेत्र के मनिकापुर निवासी अरबाज खान (16) उसका जुड़वा भाई आदिल, भगवंतनगर निवासी सरफराज (22) पुत्र मो. सीनियर के साथ बरातों में भट्टी पर तंदूरी बनाने का काम करते थे। रविवार को तीनों रायबरेली के दिग्पालगंज पठई के वैवाहिक कार्यक्रम में तंदूरी बनाने गए थे। रात करीब दो बजे बाइक से तीनों घर लौट रहे थे। बिहार बक्सर मार्ग पर सरायं मनिहार स्थिति ईंट भट्ठे के पास डंपर की टक्कर से तीनों की मौत हो गई। बाइक आदिल का मौसेरा भाई सरफराज चला रहा था।
विज्ञापन


साथ में मृतक सरफराज का भाई आफताब और मृतक जुड़वा भाइयों का बड़ा भाई भी था। उन दोनों की बाइक खंती में जाने से वह घायल हुए हैं। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। थानाध्यक्ष सुब्रत नारायण पाठक ने बताया कि तीनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। डंपर का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed