{"_id":"66fc44cb32535dbfb7031563","slug":"unnao-survey-kanungo-s-video-taking-bribe-goes-viral-suspended-2024-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao: सर्वे कानूनगो का घूस लेते वीडियो वायरल, सहायक अभिलेख अधिकारी ने निलंबित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao: सर्वे कानूनगो का घूस लेते वीडियो वायरल, सहायक अभिलेख अधिकारी ने निलंबित किया
Wed, 02 Oct 2024 12:23 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 02 Oct 2024 12:23 AM IST
सार
Unnao News: सर्वे कानूनगो का रिश्वत लेते वीडियो वायरल हुआ है। मामले में उन्हें निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
घूस लेते सर्वे कानूनगो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
घूस लेते वीडियो वायरल होने के बाद सर्वे कानूनगो को निलंबित कर दिया गया। सहायक अभिलेख अधिकारी ने विभागीय जांच की भी संस्तुति की है। कलक्ट्रेट स्थित सहायक अभिलेख कार्यालय में तैनात सर्वे कानूनगो सफीपुर विनोद कुमार का घूस लेते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें कानूनगो विनोद कुमार काश्तकार से मिले रुपयों को हाथ में लेकर अभिलेख के अंदर रखते नजर आ रहे हैं।
काश्तकार यह कहते सुना जा रहा है कि यह रख लो, अभी यह बोहनी कराएंगे। शाम को सर्वे विभाग के सहायक अभिलेख अधिकारी प्रशांत कुमार ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए कानूनगो को निलंबित कर दिया। सहायक अभिलेख अधिकारी प्रशांत कुमार ने बताया कि विनोद कुमार सहायक अभिलेख कार्यालय में सर्वे कानूनगो के पदीय दायित्व का निर्वहन के लिए संबद्ध है।