फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao SP Dinesh Tripathi is continuously taking strict action, now 13 policemen including four outpost in-charge have been transferred

Unnao News: एसपी दिनेश त्रिपाठी लगातार ले रहे हैं कड़े एक्शन, अब चार चौकी प्रभारी सहित 13 दरोगाओं का तबादला

Wed, 15 Jun 2022 04:13 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 15 Jun 2022 04:13 PM IST
सार

उन्नाव जिले पुलिस अधीक्षक दिनेश त्रिपाठी ने अपराध पर लगाम लगाने के उद्देश्य से 13 दरोगाओं का तबादला कर दिया है। साथ ही, लिस्ट जारी कर तत्काल प्रभाव से आदेश का पालन करने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन
Unnao SP Dinesh Tripathi is continuously taking strict action, now 13 policemen including four outpost in-charge have been transferred
उन्नाव जिले के एसपी दिनेश त्रिपाठी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश में उन्नाव जिले के एसपी दिनेश त्रिपाठी बीते कुछ दिनों से लगातार एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। एसपी ने शिकायतों के आधार पर पहले कई पुलिसकर्मियों को हिदायत दी। वहीं, कुछ पर सख्त कार्रवाई भी की। इस कार्रवाई के सदमे से पुलिस विभाग के अधिकारी अभी उबर भी नहीं पाए थे कि लंबे समय से एक ही चौकी और थानों में तैनात दरोगाओं का एसपी ने तबादला कर दिया। इसमें चार चौकी प्रभारी भी शामिल हैं।

विज्ञापन

इन लोगों को हुआ तबादला
एसपी दिनेश त्रिपाठी ने उमेश त्रिपाठी को चौकी प्रभारी पावा से सदर चौकी प्रभारी, राजीव कुमार को बक्सर घाट चौकी से पावा चौकी, महेंद्र पाल सिंह को अजगैन से पुरवा, कोतवाली सफीपुर में तैनात रामअवतार को थाना बारासगवर, हरिशंकर सिंह को माखी से चौकी प्रभारी बक्सरघाट, इरफान अहमद को अचलगंज से पुरवा, उवैस अली को सोहरामऊ से अचलगंज, प्रवीण पुंज को चौकी रसूलाबाद से चौकी ऊंचगांव चौकी, कमल किशोर दुबे को आसीवन से चौकी प्रभारी रसूलाबाद, पुलिस लाइन से आजाद कुमार को थाना औरास, संदीप कुमार मिश्र को थाना सफीपुर, जितेंद्र सिंह को लाइन से थाना माखी की भेजा गया है। जबकि सुशील कुमार को गंगाघाट की विंदा नगर चौकी प्रभारी बनाया है। 

विज्ञापन

बता दें कि एसपी दिनेश त्रिपाठी को जिले में कई सालों से एक ही थाने में तैनात पुलिसकर्मियों के लिए खिलाफ गंभीर शिकायतें मिली थीं। इन शिकायतों की गोपनीय जांच कराने पर शिकायतें सही पाई गई। इसके बाद एसपी ने कड़ा रुख अपनाते हुए चार चौकी प्रभारी सहित 13 दरोगाओं का तबादला कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed