फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao: Sleeper bus turned into a ball of fire, passengers saved their lives by jumping

Unnao: आग का गोला बनी स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान, 40 यात्री थे सवार

Sun, 19 Jan 2025 10:52 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 19 Jan 2025 10:52 PM IST
सार

Unnao News: रायबरेली से राजस्थान जा रही स्लीपर बस में अचानक आग लग गई। घटना के वक्त बस में 40 यात्री सवार थे। यात्रियों ने कूदकर जान बचाई।

विज्ञापन
Unnao: Sleeper bus turned into a ball of fire, passengers saved their lives by jumping
स्लीपर बस में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायबरेली से राजस्थान जा रही स्लीपर बस में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर शार्ट सर्किट से आग लग गई। बस से धुआं उठते ही चालक ने रोका। धुआं भरने से दम घुटने लगा तो कुछ यात्रियों ने दरवाजे से तो कुछ ने खिड़की के शीशे तोड़ कूदकर जान बचाई। सभी 40 यात्री तो सुरक्षित हैं लेकिन ज्यादातर का सामान जल गया। सूचना पर सीओ पहुंचे और दमकल की मदद से आग बुझवाई। यात्रियों को दूसरी बस से भेजा जा रहा है। इस दौरान करीब दो घंटे तक यातायात बाधित रहा।

विज्ञापन




रायबरेली से चलकर राजस्थान जा रही नगालैंड के रजिस्ट्रेशन नंबर की बस रविवार रात करीब 8:30 बजे एक्सप्रेसवे पर बांगरमऊ कोतवाली के गहरपुरवा में गंगा नदी पुल के पास पहुंची थी तभी शार्ट शर्किट से इंजन से धुआं निकलने लगा। राजस्थान के थाना पिलानी झूझनू निवासी बस चालक ओमप्रकाश और सहचालक सत्यवीर ने आनन-फानन बस को सड़क के किनारे रोका। इसी दौरान बस के अंदर धुंआ भर गया और यात्रियों को सांस लेना मुश्किल होने लगा। बस में सवार 40 यात्रियों में पहले निकलने की होड़ लग गई। यात्रियों में 15 महिलाएं और 10 बच्चे भी थे।
विज्ञापन


बचने की कोशिश में यात्रियों में कई ने खिड़की के शीशे तोड़े और कूदकर खुद को बचाया। हालांकि अफरातफरी के दौरान अधिकांश यात्रियों के बैग व अन्य सामान बस में ही छूट गया और जल गया। सूचना पर बांगरमऊ सीओ अरविंद चौरसिया, कोतवाल राजेश पाठक पुलिस बल के साथ पहुंचे। सभी यात्रियों के सुरक्षित होने की जानकारी पर राहत की सांस ली। कुछ ही देर में बांगरमऊ से पहुंची दो दमकल ने आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ ने चालक से ट्रांसपोर्टर से बात कर घटना की जानकारी दी तो उसने लखनऊ से दूसरी बस भेजने को कहा। हालांकि रात 10:30 बजे तक दूसरी बस नहीं पहुंची थी। सीओ ने बताया कि शार्ट सर्किट से बस में आग लगी है। सभी यात्री सुरक्षित हैं। सभी को दूसरी बस से गंतव्य के लिए भेजा जा रहा है।

डीजल टैंक और टायर फटने से 100 मीटर दूर तक फैली चिंगारी
बस में इंजन के पास हुए शार्ट सर्किट के बाद आग पूरी बस में फैल गई। दहशतजदा सभी यात्री उतर कर कुछ दूर पर खड़े हो गए। आग डीजल टैंक तक पहुंची तो और विकराल रूप ले लिया। अग्निशमन कर्मी आग बुझाने का प्रयास कर रहे थे तभी बस के टायर तेज धमाके के साथ फटने लगे तो रेस्क्यू कर रहे कर्मी भी दहशत में आ गए। यात्रियों में रायबरेली के लालगंज निवासी अमित, सूरज कौशिक, राजाराम, रायबरेली निवासी दयानिधि, हसीन अहमद, रूपा सिंह ने बताया कि वह लोग आगरा और राजस्थान जा रहे थे।

निकल रहे वाहनों को खतरा देख लगाए बैरियर
बस चारों तरफ से आग की लपटों में घिरने और तेज धमाके के साथ टायर फटने से एक्सप्रेसवे से निकल रहे वाहनों को खतरे के देखते हुए कुछ देर के लिए यातायात को रोकना पड़ा। रेस्क्यू टीम ने वाहन और बैरियर लगाकर यातायात को नियंत्रित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed