फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao shaken by murder incidents, two murders in one day, seven murders in the district in 26 days

हत्या, हादसा और साजिश: एक दिन में दो हत्याएं! 26 दिन में जिले में सात मर्डर...इन वारदातों से दहला उन्नाव

Sun, 19 Mar 2023 07:47 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 19 Mar 2023 07:47 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में अपराधों का ग्राफ लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। पिछले 26 घंटे में सात हत्याओं के मामले सामने आए हैं। वहीं,रविवार को एक ही दिन में दो हत्याएं कर दी गईं।

विज्ञापन
Unnao shaken by murder incidents, two murders in one day, seven murders in the district in 26 days
unnao murder case - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में 26 दिनों में बीघापुर के भैंसई कोयल में युवती की यह छठी और अचलगंज थानाक्षेत्र के बेथर में हुई किसान की सातवीं हत्या है। इसके पहले 11 मार्च को बिहार निवासी किसान की हत्या हुई थी। इसके पहले 20 फरवरी को पुरवा कोतवाली क्षेत्र में घर के अंदर सो रही महिला की हत्या उसी के प्रेमी ने की थी।

विज्ञापन

उसके बाद 22 फरवरी को असोहा थाना क्षेत्र के एक गांव में खेत गई युवती की दुष्कर्म के बाद हत्या की गई थी। उसके बाद 23 फरवरी को सफीपुर कोतवाली के एक गांव में (15) साल की किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव सड़क किनारे एक मंदिर के पास फेंक दिया गया था।
विज्ञापन

वहीं, छह मार्च को बंदूहार मोहल्ला निवासी रज्जन की पत्नी शशी सिंह की हत्या। नौ मार्च की रात में बिहार थाना क्षेत्र के लोनियखेड़ा गांव में गुरुवार रात खेत की रखवाली कर रहे किसान राजाराम की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बता दें कि इन वारदातों से जिले में अपराधों का ग्राफ लगातार बढ़ता नजर आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अनुसूचित जाति की युवती की धारदार हथियार से हत्या
बीघापुर कोतवाली क्षेत्र में शौच जाने की बात कहकर सुबह घर से निकली युवती की सिर पर धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। हत्यारे ने छिपाने के लिए शव को झाड़ी में फेंक दिया। काफी देर तक घर न पहुंचने पर छोटी बहन तलाशने निकली। कहीं नजर न आने पर लौट आई।

झाड़ी में खून से लथपथ मिला शव
इसके बाद में भाई व अन्य परिजन पहुंचे,तो घर से करीब 150 मीटर दूर झाड़ी में खून से लथपथ शव मिला। जानकारी होते ही ग्रामीणों की भीड़ लग गई। एएसपी, सीओ व तीन थानों की फोर्स पहुंची और जांच शुरू की। परिजनों ने अभी किसी पर शक नहीं जताया है।

बेटी की मौत से परिजन बेहाल
मृतका आरती की मौत से परिजन बेहाल हैं। वह सात भाई बहनों में दूसरे नंबर की थी। बड़ी बहन का विवाह हो चुका है। पिता गांव में खेती कर परिवार का पालन पोषण करते हैं।  कक्षा दस तक सिर्फ उसने पढ़ाई की थी।

होली में दिल्ली से आई थी घर
कक्षा दस तक पढ़ाई करने के बाद मृतका आरती बहन गुड़िया और ज्योति के साथ डेढ़ साल पहले दिल्ली में बुआ के यहां गई थीं। तब से वहीं थी। तीनों बहनें घरों में बर्तन व अन्य घरेलू काम करके अपना पेट भरने के साथ ही पिता को भी रुपये भेजती थीं। आरती होली में घर आई थी।

चर्चा है कि गांव में रहने वाले परिवार के ही एक युवक से उसकी अधिक दोस्ती थी। इसी के चलते उसे दिल्ली भेजा गया था। चर्चा है कि दिल्ली से आने के बाद युवक दोस्त उससे मिलने की कोशिश कर रहा था। फिलहाल पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है।

घर पर था शौचालय, फिर भी गई थी बाहर
ग्राम प्रधान पति सीमा के पति गोपाली ने बताया कि मृतका के घर में शौचालय है। वहीं परिजनों का कहना है कि मकान निर्माणाधीन होने से शौचालय बंद किया गया है। इसलिए बाहर जाना पड़ रहा है।

तालाब में मिला अज्ञात अधेड़ का शव, हत्या की आशंका
मौरावां-बछरावां मार्ग पर चंद्रिकाबक्शखेड़ा गांव के पास तालाब में अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गई। दुर्गंध आने पर ग्रामीणों को जानकारी हुई। पुलिस ने शव को निकलवाया। शव करीब तीन-चार दिन पुराना होने से मापीट के निशान या चोटों नजर नही आ रही हैं।

दाहिने कंधे पर जख्म होने से वजनी हथियार से हमला कर हत्या किए जाने का अनुमान लगाया जा रहा है। काफी प्रयास के बाद भी शव की पहचान न होने पर पुलिस ने मोर्च्यूरी में रखवा दिया है। शव की पहचान न होने पर एसओ ने आसपास थानों में गुमशुदगी दर्ज होने की जानकारी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed