{"_id":"5acf68144f1c1b4c3e8b4b7a","slug":"unnao-rape-case-handed-over-to-central-bureau-of-investigation","type":"story","status":"publish","title_hn":"BJP विधायक मामले पर अबतक की बड़ी कार्रवाई, सीबीआई करेगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BJP विधायक मामले पर अबतक की बड़ी कार्रवाई, सीबीआई करेगी जांच
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 12 Apr 2018 07:37 PM IST
विज्ञापन
विधायक पर लगे रेप के आरोप की सीबीआई करेगी जांच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के उन्नाव जिले से बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर लगे रेप के आरोप के मामले पर प्रधान मंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने संज्ञान लिया है। अब इस मामले की जांच सीबीआई करेगी।
आपको बता दें कि विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर रेप का आरोप लगाने वाली किशोरी के जेल में बंद पिता की मौत के बाद पुलिस और सरकार पर उठ रहे सवालों के बीच पूरे मामले की एसआईटी जांच शुरू हुई। बुधवार को लखनऊ के एडीजी राजीव कृष्ण विधायक एडीजी राजीव कृष्ण और एसपी क्राइम दिनेश सिंह के साथ अफसरों का दल सुबह करीब 10.15 बजे माखी पहुंचा। इसी बीच प्रशासनिक देखरेख में पीड़ित परिवार के सदस्यों को उन्नाव के होटल से गांव लाया गया था।
विज्ञापन
दोनों पक्षों से अलग-अलग बातचीत के बाद एडीजी के नेतृत्व वाली टीम दोपहर करीब 12.30 बजे माखी थाने पहुंची। थाने में जरूरी रिकॉर्ड देखने के साथ उन्होंने डीएम रवि कुमार एनजी, एसपी पुष्पांजलि से लगभग 20 मिनट बातचीत की। लखनऊ रवाना होने से पहले मीडिया से संक्षिप्त बातचीत में एडीजी ने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होगी।विधायक पर एक महिला की मदद से किशोरी से दुष्कर्म के आरोप का मुकदमा 11 जून 2017 से विचाराधीन है। इस मुकदमे में पीड़िता ने विधायक पर दुष्कर्म और गांव की एक महिला को विधायक के पास लेकर जाने का आरोप लगाया है।
तीन अप्रैल को पीड़िता का पिता इसी मुकदमे की पेशी पर दिल्ली से उन्नाव आया था। पेशी के बाद वह अपनी मां को दवा देने के लिए घर गया। आरोप है कि यहां विधायक के भाई अतुल सिंह ने गुर्गों ने उसकी पिटाई की। बचाव करने पर पत्नी, मां और बेटियों के साथ भी मारपीट की गई। पुलिस ने उसे मारपीट करने और आर्म्स एक्ट के मुकदमे में जेल भेज दिया। पीड़िता के पिता की न्यायिक हिरासत में मौत हो गई थी।
विज्ञापन
#Unnao rape case handed over to Central Bureau of Investigation upon Prime Minister's Office's (PMO) intervention: Sources
— ANI UP (@ANINewsUP) April 12, 2018