{"_id":"5b59549c4f1c1bac7d8b4c2b","slug":"unnao-police-station-stirred-up-with-the-information-of-bomb","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां दो पुलिस थानों में बम की सूचना से मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां दो पुलिस थानों में बम की सूचना से मचा हड़कंप
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 26 Jul 2018 05:17 PM IST
सार
-घंटों जांच के बाद झूठी पाई गई सूचना, सूचना देने वाले की तलाश जारी
विज्ञापन
बीघापुर पुलिस थाना
विस्तार
यूपी में उन्नाव जिले के पुलिस कंट्रोल रूम पर किसी ने बारासगवर और बीघापुर पुलिस थाने में बम रखे होने की सूचना देकर पुलिस के पसीने छुटा दिए। घंटों जांच के बाद सूचना झूठी निकलने पर पुलिस ने राहत की सांस ली।
उधर सूचना देने वाले ने मोबाइल फोन बंद कर लिया। सीओ ने बताया कि सूचना देने वाले की तलाश की जा रही है। उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बुधवार दोपहर किसी ने 100 नंबर पर सूचना दी कि बारासगवर और बीघापुर पुलिस थाना परिसर में बम रखा है।
सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी हरकत में आ गए। आनन-फानन पुलिस थाना परिसर में बम की खोजबीन की गई। घंटों की मशक्कत के बाद जब बम या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। बारासगवर थानाध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि 100 नंबर पर किसी ने झूठी सूचना दी थी।
विज्ञापन
गलत सूचना देने वाले के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष बीघापुर मनोज कुमार मिश्र ने बताया कि अक्सर इस तरह की झूठी सूचनाएं आती रहती हैं। बीघापुर सीओ उमेशचंद्र त्यागी ने बताया कि थाना परिसर की सघन चेकिंग की गई लेकिन मामला झूठ निकला। सूचना देने वाले का पता लगाया जा रहा है। उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।