फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   unnao passenger train hits tractor trolley, three people injured

उन्नाव में पैसेंजर ट्रेन से टकराई ट्रैक्टर ट्रॉली, 3 घायल

Sat, 10 Nov 2018 12:52 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 10 Nov 2018 12:52 PM IST
विज्ञापन
unnao passenger train hits tractor trolley, three people injured
उन्नाव में रेल हादसा - फोटो : अमर उजाला

यूपी के उन्नाव जिले में शनिवार सुबह रायबरेली रेल रूट पर बड़ा रेल हादसा टल गया। यहां अचलगंज से पूर्व कोरारी क्रॉसिंग के पास एक ट्रैक्टर ट्रॉली पैसेंजर ट्रेन की तीसरी बोगी से टकराने के बाद गड्ढे में जा गिरी। इस हादसे में कोच के गेट पर बैठे तीन यात्री घायल हो गए। घायल यात्रियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन

 


 

unnao passenger train hits tractor trolley, three people injured
उन्नाव में रेल हादसा - फोटो : अमर उजाला
यह घटना अचलगंज स्टेशन से पूर्व कोरारी स्टेशन के पास की है। यहां आज सुबह करीब 10 बजे रायबरेली-कानपुर पैसेंजर आरयूसी 54153 से ट्रैक्टर-ट्राली टकरा गई। मानव रहित क्रॉसिंग होने से वहां से वाहन निकल रहे थे। इसी बीच एक ट्रैक्टर-ट्राली ट्रेन के इंजन से सटे कोच से जा टकराई। घटना में कोच के गेट पर बैठे यात्रियों में सुभाष सिंह झींझक, जीतेश सिंह माखी, बजरंगी निवासी बीघापुर घायल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

unnao passenger train hits tractor trolley, three people injured
उन्नाव में रेल हादसा - फोटो : अमर उजाला
घटना में ट्राली ट्रैक्टर सहित क्रासिंग के पास गड्ढे में जा गिरी। इसमें ट्रैक्टर चालक भी घायल हुआ। चालक को चोट कम आने से वह मौका देख फरार हो गया। विभागीय अधिकारियों को घटना की जानकारी मिलते ही उन्नाव-रायबरेली रूट की ट्रेनों को रास्ते में रोका गया। आरपीएफ-जीआरपी सहित इलाकाई पुलिस मौके पर पहुंची। इस घटना से ट्रेन में सवार यात्रियों में दहशत रही। 

जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर रेलवे के कॉन्ट्रेक्टर का है। इस ट्रैक्टर पर गिट्टी लदी थी, जिसको ट्रैक के किनारे डाला जा रहा था। ट्रेन को आता देखने के बाद भी ट्रैक्टर के चालक ने अपना काम जारी रखा। इसी बीच ट्रैक्टर ट्रेन के तीसरे डिब्बे की चपेट में आकर पलट गया। ट्रैक्टर की टक्कर लगने के बाद ट्रेन की बोगी क्षतिग्रत हो गई। आरपीएफ ने ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed