फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao: outpost in-charge was sitting wearing underwear in front of women In Bhagwat Katha

Unnao: कथा स्थल पर अंडरवियर में बैठना चौकी इंचार्ज को भारी पड़ा, छिना चार्ज

Sun, 26 May 2024 07:36 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 26 May 2024 07:36 PM IST
सार

Unnao News: भागवत कथा में महिलाओं के सामने अंडर वियर पहने बैठे चौकी इंचार्ज का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एसपी के निर्देश पर सीओ ने मामले की जांच की। चौकी इंचार्ज के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
Unnao: outpost in-charge was sitting wearing underwear in front of women In Bhagwat Katha
भागवत कथा में महिलाओं के सामने अंडर वियर पहने बैठे चौकी इंचार्ज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले में भागवत कथा सुन रहीं महिला श्रद्धालुओं के सामने अंडरवियर में बैठना चौकी इंचार्ज को भारी पड़ गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो एसपी ने कार्रवाई करते हुए उसे पुलिस लाइन भेज दिया है। अचलगंज थानाक्षेत्र के गांव कोलुहागाड़ा में चंद्रिका माता का पौराणिक मंदिर है। मंदिर परिसर में पुलिस चौकी भी है।

विज्ञापन


इस समय मंदिर में भागवत कथा चल रही है। रविवार सुबह समारोह में काफी संख्या में महिलाएं भी मौजूद थीं। व्यास जी कथा सुना रहे थे। तभी चौकी इंचार्ज रामनिवास यादव केवल अंडर वियर पहनकर अपने कमरे से बाहर बरामदे में कुर्सी पर बैठ कर मोबाइल चलाने लगा। एक व्यक्ति ने टोका और लुंगी या तौलिया लपेटने को कहा लेकिन उसने अनसुनी कर दी। इस दौरान महिलाएं भी नजरें झुका, मुंह घुमाकर बैठी रही। किसी ने चौकी इंचार्ज की इस हरकत का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

एसपी सिद्धार्थ शंकर मीना ने वायरल वीडियो का संज्ञान लिया और एसओ को चौकी इंचार्ज के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। एसपी ने बीघापुर सीओ माया राय को जांच के निर्देश दिए। सीओ की रिपोर्ट पर कोलुहागाड़ा पुलिस चौकी इंचार्ज रामनिवास यादव को अचलगंज थाने से पुलिस लाइन भेज दिया गया है। वहीं दरोगा विनय मिश्रा को कोलुहागाड़ा पुलिस चौकी की जिम्मेदारी दी गई है।

चुनाव आचार संहित लागू होने से मामले की रिपोर्ट निर्वाचन आयोग को भेजी है। आयोग से अनुमति लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अचलगंज एसओ संजीव कुशवाहा ने बताया कि चौकी इंचार्ज रामनिवास यादव को हटाकर, दूसरे दरोगा विनय मिश्रा को चौकी का चार्ज दिया गया है। उधर, चौकी इंचार्ज रामनिवास यादव ने बताया कि सुबह करीब नौ बजे वह नहाने गया था। बनियान और तौलिया धो दी थी, तभी बिजली चली गई। पानी न होने से मजबूरी में इस हालत में कुर्सी पर बैठना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed