{"_id":"5e84a2f28ebc3e77b463b7f5","slug":"unnao-one-man-arrested-on-post-hurting-religious-sentiments","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव: धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने वाली पोस्ट पर एक गिरफ्तार, आरोपी खुद को बताता है सपा नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव: धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने वाली पोस्ट पर एक गिरफ्तार, आरोपी खुद को बताता है सपा नेता
Wed, 01 Apr 2020 07:59 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 01 Apr 2020 07:59 PM IST
विज्ञापन
उन्नाव सदर कोतवाली में पुलिस की गिरफ्त में आरोपी सैफ खान
- फोटो : amar ujala
उन्नाव में खुद को सपा नेता बताने वाले युवक द्वारा सोशल मीडिया पर धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने वाली पोस्ट कर दी। वायरल होने से तनाव फैल गया। हिंदू संगठन के लोगों ने एसपी से मिलकर कार्रवाई की मांग की।
एसपी के निर्देश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को घर से गिरफ्तार कर लिया। शहर के मोहल्ला गद्दियाना निवासी सैफ खान खुद को सपा का नेता बताता है। उसने हिंदू देवता पर अभद्र टिप्पणी कर सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली।
जिस पर रार छिड़ गई। हिंदू संगठन के लोगों ने इस पोस्ट पर आपत्ति जता एसपी से मिलकर कार्रवाई की मांग की। एसपी के निर्देश पर सदर कोतवाल दिनेश चंद्र मिश्र ने सैफ खान के विरुद्ध आईटी एक्ट की समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर रात में ही उसके घर पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
कोतवाल दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि आरोपी को जेल भेजा गया है। सपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव ने बताया कि पकड़ा गया सैफ खान न ही कोई सपा नेता है और नहीं सपा का सदस्य है। वह फर्जी तरीके से खुद को सपा नेता बताता था। इस तरह के लोगों को समाजवादी पार्टी में कभी कोई स्थान नहीं मिलेगा।