फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao Murder Seven attacks on wife neck with an axe brutally killed innocent big reveal in post mortem report

Murder: पत्नी की गर्दन पर कुल्हाड़ी से किए सात वार, दुधमुंही मासूम को बर्बरता से मारा, रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

Tue, 21 Mar 2023 11:58 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, उन्नाव
अमर उजाला नेटवर्क, उन्नाव Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 21 Mar 2023 11:58 AM IST
सार

उन्नाव में एक युवक ने पत्नी और मासूम बेटी को कुल्हाड़ी से काट डाला। इसके बाद खुद भी फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Unnao Murder Seven attacks on wife neck with an axe brutally killed innocent big reveal in post mortem report
Unnao Murder - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव के बारासगवर अपनी पत्नी और दुधमुंही बिट्टो की मोहन ने बड़ी बेरहमी से हत्या की थी। पत्नी सीमा की गर्दन पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ सात वार किए, जबकि मासूम बिट्टो की एक ही वार में मौत हो गई। इसके बाद उसने फंदा लगाकर जान दे दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, खाना खाने के एक घंटे बाद इस वारदात को अंजाम दिया गया। 
विज्ञापन


मृतक के छोटे भाई की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। सोमवार सुबह एसपी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। ग्राम पंचायत मझिगंवा के रूदीखेड़ा गांव निवासी सेवानिवृत्त राजस्वकर्मी श्यामलाल के बेटे मोहन कुमार (35) ने पारिवारिक कलह में रविवार रात को इस हत्याकांड को अंजाम दिया। 
विज्ञापन


उसका छोटा भाई सोहन उसके घर पहुंचा तब घटना की जानकारी हुई थी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर तीनों शव बाहर निकाले थे। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से ही हत्या में प्रयोग की गई कुल्हाड़ी बरामद की। सोमवार सुबह एसपी सिद्धार्थ शंकर मीना और एएसपी शशिशेखर ने गांव पहुंचकर मृतकों के परिजनों और ग्रामीणों से घटना के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीमा की मां और बहन ने जताई नाराजगी
सीमा की मां नरेंद्रपुर निवासी विद्यावती अपनी बड़ी बेटी शबनम के साथ थाने पहुंचीं और घटना की सूचना न देने पर नाराजगी जताई। कहा कि मायके वालों को बिना सूचना दिए शव कमरे से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए क्यों भेजे गए।

रविवार सुबह 11 बजे परिवार के साथ खाया था खाना
छोटे भाई सोहन ने बताया कि हम सभी के मकान अलग-अलग थे, लेकिन खाना सभी एक साथ खाते थे। माता शांति व पिता श्यामलाल उसके (सोहन) के साथ रहते हैं। सोहन के मुताबिक, खाना उसी के घर में बनता था। सभी एक साथ बैठकर खाते थे। रविवार को भी सुबह 11 बजे मोहन, सीमा ने घर आकर खाना खाया था।

 

गांव में चल रहे यज्ञ में बांटा था प्रसाद
सोहन के मुताबिक, सुबह खाना खाने के बाद मोहन और सीमा गांव में चल रहे यज्ञ में शामिल हुए थे। वहां दोनों ने फेरी लगाने के साथ प्रसाद भी बांटा था। यज्ञ में काफी देर रुकने के बाद घर गए थे। वह समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि इतना बड़ा कदम उठा लिया।

 

एक भाई अहमदाबाद में, दूसरा है शिक्षक
सोहन ने बताया कि वह चार भाई हैं। सबसे बड़े अनिल अहमदाबाद में रहते हैं, जबकि दूसरे नंबर के सुनील हिलौली ब्लॉक में शिक्षक हैं और परिवार सहित उन्नाव में रहते हैं। हम दो भाई गांव में रहते थे। चार महीने से मोहन का मानसिक संतुलन खराब हो गया था। वहीं, अहमदाबाद में रहने वाले भाई का भी मानसिक संतुलन ठीक नहीं रहता है। दोनों को लखनऊ पीजीआई दिखाने की बात घर पर चल रही थी, लेकिन इससे पहले यह घटना हो गई।

यह भी पढ़ें: UP: पत्नी और दुधमुंही बच्ची की कुल्हाड़ी से काटकर ली जान, फिर युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
 

बीएड करने के बाद टीईटी नहीं हो पाया था पास
सोहन के मुताबिक, मोहन ने बीएड करने के बाद टीईटी की परीक्षा दी थी, लेकिन वह पास नहीं हो पाया था। टीईटी की वह तैयारी भी कर रहा था। कहीं नौकरी न मिलने से परेशान रहता था।

यह भी पढ़ें: Unnao: फसल की रखवाली कर रहे किसान का खेत में मिला रक्तरंजित शव, अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed