{"_id":"6416de4f99a74ebc3f0034d4","slug":"unnao-dead-body-found-in-the-field-of-a-farmer-2023-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao: फसल की रखवाली कर रहे किसान का खेत में मिला रक्तरंजित शव, अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao: फसल की रखवाली कर रहे किसान का खेत में मिला रक्तरंजित शव, अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज
Sun, 19 Mar 2023 03:36 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 19 Mar 2023 03:36 PM IST
सार
यूपी के उन्नाव जिले में फसल की रखवाली कर रहे किसान का खेत में शव पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उन्नाव जिले में अचलगंज थानाक्षेत्र के गांव बेथर में खेत की रखवाली कर रहे किसान धर्मेंद्र शुक्ल का चारपाई पर रक्तरंजित शव पड़ा मिला। शरीर में गर्दन से लेकर पैर तक कई जगह चोट के निशान मिले हैं। परिजनों ने हत्या किए जाने की आशंका जताई है। हत्या की सूचना पर एसपी, एएसपी, सीओ सहित थानाध्यक्ष फोर्स के साथ पहुंचे और जांच की।
विज्ञापन
पुलिस ने पहले परिजनों को जंगली जानवर के हमले की बात कहते हुए बरगलाने का प्रयास किया लेकिन परिजन नहीं माने। मृतक के बेटे ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन