Unnao Murder: जंगल में पड़ा मिला राजमिस्त्री का शव, डंडे से सिर और चेहरे पर वार...फिर फोड़ दी आंखें, जांच शुरू
Unnao Crime: हसनगंज कोतवाली क्षेत्र में राजमिस्त्री का शव वन विभाग के जंगल में पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई है। कोतवाली प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले की जांच की जा रही है।
विस्तार
उन्नाव जिले के हसनगंज कोतवाली क्षेत्र में राजमिस्त्री का शव जंगल में मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की है। युवक के चेहरे को डंडे से पीट-पीटकर आंख फोड़ दी गई है। वहीं, 15 मीटर की दूरी पर मृतक का गमछा और खून से लथपथ डंडा मिला।
साथ ही, 500 मीटर की दूरी पर मोबाइल तिराहे पर पड़ा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार, रामपुर अखौली गांव निवासी राजेश प्रजापति (47) का शव भिटवा गांव के बाहर वन विभाग के जंगल में खून से लथपथ पड़ा मिला।
उसे देख ग्रामीणों ने आनन फानन पुलिस को सूचना दी। मृतक के बड़े बेटे अभिषेक ने बताया कि पिता राजगीर का काम करते थे। बुधवार को भिटवा गांव राजेश रावत के यहां काम करने के लिए साइकिल से निकले थे। देर शाम तक वापस लौट कर आ आने पर मोबाइल फोन मिलाया, तो बंद बताता रहा।
परिजनों का आरोप- फोरेंसिक और स्वाट टीम नहीं बुलाई गई
मृतक के शव से 15 मीटर की दूरी पर मृतक का गमझा, खून से लथपथ डंडा और 500 मीटर की दूरी गदन खेड़ा भिटवा चौराहे पर मोबाइल पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों ने आरोप लगाया कि मृतक की निर्मम हत्या होने के बाद भी पुलिस ने फोरेंसिक, स्वाट टीम को नहीं बुलाया।