फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao: misdeed victim's uncle and convicted policeman arrived on court

उन्नाव: पेशी पर दुष्कर्म पीड़िता का चाचा व सजायाफ्ता दरोगा, दोनों को कड़ी सुरक्षा में तिहाड़ जेल से लाई दिल्ली पुलिस

Tue, 26 Oct 2021 03:39 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 26 Oct 2021 03:39 PM IST
सार

चाचा व दुष्कर्म पीड़िता के पिता की हत्या में विवेचक केपी सिंह को 26 अक्टूबर को दिल्ली पुलिस की सुरक्षा में पेशी पर लाया गया।

विज्ञापन
Unnao: misdeed victim's uncle and convicted policeman arrived on court
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उन्नाव जिले में जानलेवा हमले समेत पांच मुकदमों में सजायाफ्ता पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर प्रकरण की दुष्कर्म पीड़िता के चाचा व पीड़िता के पिता की हत्या में दरोगा को मंगलवार को न्यायालय पेशी पर लाया गया। सभी मामलों में अगली तारीख दी गई है।
विज्ञापन


माखी थाना क्षेत्र में 30 अक्टूबर वर्ष 2017 को माखी गांव निवासी विनोद कुमार मिश्रा ने दुष्कर्म पीड़िता के चाचा व एक अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमला करने का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने विवेचना के दैरान उक्त मुकदमें में वर्ष 2019 में आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया था।
विज्ञापन


इसके अलावा धोखाधड़ी व आर्म्स एक्ट समेत 2 अन्य मुकदमे कोर्ट में विचाराधीन हैं। इन्हीं मामलों में चाचा व दुष्कर्म पीड़िता के पिता की हत्या में विवेचक केपी सिंह को 26 अक्टूबर को दिल्ली पुलिस की सुरक्षा में पेशी पर लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानलेवा हमले समेत दो मामलों की सुनवाई एडीजे नौ व धोखाधड़ी समेत 3 मामलों की सुनवाई एडीजे तृतीय के यहां हुई। एडीजे 9 ने पेशी की अगली तारीख 10 नवंबर व एडीजे तृतीय ने 28 अक्टूबर तय की है। 2 दिन बाद की अगली तारीख मिलने पर दिल्ली पुलिस ने डीजे तृतीय के यहां एक प्रार्थना पत्र देकर आरोपी दुष्कर्म पीड़िता के चाचा को उन्नाव जेल में रखने की अपील की। कोर्ट ने अपील ठुकराते हुए चाचा को दिल्ली ले जाने का फरमान जारी कर दिया जिस पर पुलिस उसे व दरोगा को लेकर दिल्ली चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed