{"_id":"5d4080ec8ebc3e6c926acd78","slug":"unnao-misdeed-victim-aunt-s-funeral-today","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"उन्नाव कांड: दुष्कर्म पीड़िता के चाचा को 12 घंटे की पैरोल, आज होगा पीड़िता की चाची का अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव कांड: दुष्कर्म पीड़िता के चाचा को 12 घंटे की पैरोल, आज होगा पीड़िता की चाची का अंतिम संस्कार
Wed, 31 Jul 2019 06:36 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 31 Jul 2019 06:36 PM IST
विज्ञापन
उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता का परिवार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईकोर्ट ने दुष्कर्म पीड़िता की चाची के शव का अंतिम संस्कार करने के लिए चाचा को बुधवार को 12 घंटे की पैरोल दी है। पुलिस रायबरेली जेल से चाचा को लेकर सीधे शुक्लागंज के गंगाघाट पहुंचेगी। अंतिम संस्कार के बाद चाचा को फिर रायबरेली जेल भेज दिया जाएगा।
किशोरी की चाची और मौसी की रविवार को रायबरेली में हुए रहस्यमय सड़क हादसे में मौत
इसी ट्रक ने मारी थी कार में टक्कर
- फोटो : अमर उजाला
हाईकोर्ट के आदेश की कॉपी मिलते ही पुलिस ने मंगलवार देर शाम बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था का खाका खींचा। गांव के साथ गंगाघाट तक पुलिस का पहरा रहेगा। डीएम देवेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि दुष्कर्म पीड़िता के चाचा को हाईकोर्ट से एक दिन के पैरोल की स्वीकृति हुई है।
पीड़िता की नानी व मामा उसके घर पहुंचे घर पर भारी फोर्स तैनात
कार एक्सीडेंट में चाची और मौसी की मौत
- फोटो : अमर उजाला
मालूम हो कि चाचा को पैरोल न मिलने से चाची के शव का अंतिम संस्कार मंगलवार को भी नहीं हो पाया। किशोरी की चाची और मौसी की रविवार को रायबरेली जिले में हुए रहस्यमय सड़क हादसे में मौत हो गई थी। पुलिस ने जद्दोजहद के बाद दोनों शवों का लखनऊ पोस्टमार्टम तो करा दिया लेकिन अंतिम संस्कार करने के लिए घर में कोई पुरुष के न होने से रायबरेली जेल में बंद उसके पति (किशोरी के चाचा) ने डीएम से पैरोल मांगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
दुष्कर्म पीड़िता के गांव में तैनात पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विचाराधीन बंदी होने से डीएम ने इसे अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर का मामला बताया। इसके बाद चाचा के अधिवक्ता अजेंद्र अवस्थी ने लखनऊ हाईकोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया था। मंगलवार को पैरोल मिलने की संभावना से सुबह से ही गांव के लोग शव आने का इंतजार करते रहे। मंगलवार सुबह ही पीड़िता की नानी व मामा उसके घर पहुंचे। घर पर भारी फोर्स देख नानी और मामा असहज रहे।
विज्ञापन
दुष्कर्म पीड़िता के गांव में पसरा सन्नाटा
- फोटो : अमर उजाला
पूरे दिन गांव में भारी पुलिस बल और मीडिया का जमावड़ा लगा रहा। शाम को बुधवार के लिए पैरोल मंजूर होने और अंतिम संस्कार गंगाघाट थानाक्षेत्र के शुक्लागंज गंगा तट पर की अनुमति की जानकारी हुई। पुलिस प्रयास कर रही है कि शव को गांव ले जाने के बजाए लखनऊ से सीधे शुक्लागंज गंगाघाट ले पहुंचाया जाए क्योंकि किशोरी के चाचा को हाईकोर्ट ने गंगाघाट ले जाने की अनुमति दी है। वहीं मौसी का शव बाराबंकी स्थित घर पर भेजा जाएगा।