फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao misdeed case: Akhilesh Yadav will meet the family of the victim today

उन्नाव दुष्कर्म कांड: पीड़िता के परिजनों से मिले अखिलेश यादव, दिया हर मदद का वादा

Sat, 14 Dec 2019 02:16 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 14 Dec 2019 02:16 PM IST
विज्ञापन
Unnao misdeed case: Akhilesh Yadav will meet the family of the victim today
दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों से मिलने घर पहुंचे अखिलेश - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव शनिवार को उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के परिजनो से मिलने के लिए उन्नाव पहुंचें। पीड़िता के परिजनों से मिलकर अखिलेश ने हर संभव मदद का वादा भी किया। आपको बताते चलें कि पीएम मोदी शनिवार को गंगा पर मंथन करने के लिए कानपुर में मौजूद हैं। इससे पहले अखिलेश यादव ने ट्वीट कर पीएम मोदी पर निशाना भी साधा था। 
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम एवं राष्ट्रीय सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव शनिवार को रेप पीड़िता परिवार से मिलने उसके गांव पहुंचे। उन्होंने परिजनों को सांत्वना प्रदान की। परिवार को भरोसा दिलाया कि बेटी को न्याय दिलाने के लिए हम संघर्ष करेंगे। उन्होंने दुष्कर्म पीड़िता के पिता से वार्ता कर स्थानीय प्रशासन द्वारा की जा रही कार्यवाही के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन


उन्होंने परिजनों को आस्वस्त करते हुए कहा कि बेटी के साथ अमानवीय कृत्य करने वाले आरोपियों को सजा दिलाने में समाजवादी पार्टी आखिरी पायदान तक संघर्ष करेगी। मीडिया के साथ वार्ता करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में बहू बेटियां डरा हुआ महसूस कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये है पूरा मामला
उन्नाव में गुरुवार को दुष्कर्म पीड़िता पर आरोपियों ने पेट्रोल डालकर उसे जलाकर मारने की कोशिश की थी। इसमें पीड़िता 90 फीसदी जल गई थी। चश्मीदीदों के मुताबिक पीड़िता आग लगने के बाद करीब एक किमी तक मदद की गुहार लगाते हुए दौड़ती रही थी। 


यहां तक की उसने खुद ही 112 पर फोन कर पुलिस को घटना की जानकारी दी थी, जिसके बाद वहां पुलिस की टीम और एंबुलेंस पहुंची थी। 44 घंटे तक जिंदगी से जंग लड़ने के बाद आखिर में उसकी सांसें थम गईं। रविवार को दुष्कर्म पीड़िता को उन्नाव स्थित उसके गांव में दादी बाबा के पास ही दफनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed