{"_id":"5fcb39e4e08a2c051c3d7fb3","slug":"unnao-man-was-married-three-days-ago-died-in-a-road-accident","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: शादी के तीसरे दिन संदिग्ध हालात में युवक की मौत, राखी का सब कुछ उजड़ गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: शादी के तीसरे दिन संदिग्ध हालात में युवक की मौत, राखी का सब कुछ उजड़ गया
Sat, 05 Dec 2020 01:12 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 05 Dec 2020 01:12 PM IST
विज्ञापन
तीन दिन पहले हुई थी मृतक की शादी
- फोटो : amar ujala
उन्नाव जिले के बीघापुर में शादी के तीसरे दिन शुक्रवार रात संदिग्ध हालात में युवक की मौत हो गई। मोबाइल पर आई एक कॉल के बाद वह पांच मिनट में घर आने की बात कहकर बाइक से निकला और फिर लौटा नहीं। बाद में उसका शव सड़क किनारे लहूलुहान हालत में पड़ा मिला।
युवक की मौत की खबर सुनकर पत्नी बदहवास हो गई। परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। पुलिस सड़क हादसे में युवक की मौत की बात कह रही है। बेहटा भवानी निवासी अशोक कुमार पांडेय के इकलौते बेटे 25 वर्षीय सत्यम पांडेय का 2 दिसंबर को गौरी गांव निवासी कल्लू तिवारी की बेटी राखी से विवाह हुआ था।
चार दिसंबर को रात 11 बजे सत्यम के मोबाइल पर एक फोन आया। उसने परिजनों से पांच मिनट में आने की बात कही और बाइक से निकल गया। रात 2 बजे घर से 7 किमी दूर उसका शव लहूलुहान हालत में सड़क किनारे पड़ा मिला।
विज्ञापन
शव के पास ही बाइक पड़ी देख राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। बाइक नंबर के आधार पर शव की पहचान हुई। सत्यम को पीएचसी बीघापुर पहुंचाया। वहां डॉक्टरों के मृत घोषित कर दिया। सत्यम की मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया।

एसओ जावेद अख्तर ने बताया कि सड़क हादसे में मौत हुई है। परिजनों ने अभी तक मृतक के मोबाइल पर फोन आने की बात की जानकारी नहीं दी है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। परिजनों से लेकर स्थानीय लोग घटना को संदिग्ध मान रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गहरी चोट और अधिक खून बहने से मौत होने की पुष्टि हुई है।
बेहाल हुई पत्नी, पिता के सूखे आंसू
शादी के तीसरे दिन पति की मौत की खबर मिलते ही राखी का सब कुछ उजड़ गया। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचने पर वह बिलख उठी। उसकी बेबसी को देख कोई ढांढस बंधाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। इकलौते बेटे सत्यम की मौत के गम में पिता व मां पिंकी के आंसू सूख गए। सत्यम पिछले कई महीनों से तहसील में लेखपाल के साथ रहकर उनके काम में मदद करता था।
पड़ोस में निमंत्रण से लौटा था सत्यम
पिता के अनुसार शुक्रवार देर शाम सत्यम पड़ोस में निमंत्रण में गया था। वहां से लौटकर घर पहुंचा और कपड़े उतारने के साथ ही मोबाइल व अन्य आभूषण मेज पर रख दिए। राखी के अनुसार इसी दौरान किसी का फोन आया और पति बाइक से बिना जैकेट पहने ही निकल गए।