{"_id":"6ad851261fc036b31a0e062a","slug":"unnao-man-body-found-inside-box-signs-of-injury-on-his-face-and-head-three-suspects-taken-into-custody-2026-10-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव: बक्से में बंद मिला युवक का शव, चेहरे और सिर पर चोटों के निशान, पत्नी समेत तीन संदिग्ध हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव: बक्से में बंद मिला युवक का शव, चेहरे और सिर पर चोटों के निशान, पत्नी समेत तीन संदिग्ध हिरासत में
Wed, 21 Oct 2026 11:14 AM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Wed, 21 Oct 2026 11:14 AM IST
सार
Unnao News: उन्नाव-लालगंज हाईवे पर एक निजी अस्पताल के पास मंगलवार रात बक्से में बंद एक 25 वर्षीय युवक का लहूलुहान शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के चेहरे और सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं, जिससे वजनदार चीज से वार कर हत्या किए जाने की आशंका है।
विज्ञापन
हाईवे किनारे पड़ा बक्सा
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उन्नाव जिले में युवक की हत्या कर उसका शव बक्से में बंद कर उन्नाव-लालगंज हाईवे पर एक निजी अस्पताल के पास मंगलवार रात सड़क किनारे फेंक दिया गया। सूचना पर पहुंचे सदर कोतवाल और सीओ ने जांच की। युवक का शव बिस्तर में लिपटा हुआ मिला। चेहरे पर चोट, नाक से खून निकल रहा था। पुलिस को मृतक युवक की पत्नी पर हत्या का शक है। पत्नी सहित तीन लोगों को पूछताछ के लिए उठाया है।
विज्ञापन
हाईवे पर ललऊखेड़ा चौकी से करीब एक किलोमीटर पहले मंगलवार रात करीब दो बजे एक बड़ा बक्सा, सड़क किनारे रखा मिला। लोगों ने संदिग्ध बक्सा देख डायल 112 पर जानकारी दी। चौकी इंचार्ज अनिल साहू मौके पर पहुंचे। बक्सा खुलवाकर देखा गया, तो उसमें गद्दा रजाई, उसके नीचे करीब (25) साल के युवक का लहूलुहान शव और फिर उसके नीचे एक गद्दा और रजाई रखा हुआ था।
विज्ञापन
Trending Videos
सिर पर भी चोट के निशान
चेहरे पर चोटों के निशान थे। नाक से खून निकल रहा था। सिर पर भी चोट के निशान हैं। इससे वजनदार चीज से वार कर हत्या का अंदाजा लगाया जा रहा है। सीओ वनी सिंह और कोतवाल चंद्रकांत मिश्रा भी मौके पर पहुंचे। शव के पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। एसओजी ने भी जांच की और आसपास लगे सीसीटीवी तलाशे। उसमें दिखे महिला सहित तीन संदिग्धों को उठाया गया है। पूछताछ चल रही है।