फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao Lon River overflows after 35 years water flowing across a 500 meter stretch of the state highway

उन्नाव: 35 साल बाद उफनाई लोन नदी, स्टेट हाईवे पर 500 मीटर दायरे में बह रहा पानी, अधिकारियों ने किया मुआयना

Wed, 02 Sep 2026 03:33 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 02 Sep 2026 03:33 PM IST
सार

Unnao News: जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण लोन नदी 35 साल बाद उफान पर आ गई है। स्टेट हाईवे संख्या 165 पर किलोमीटर संख्या 37 के पास करीब पांच सौ मीटर के दायरे में सड़क के ऊपर से पानी बहने के बाद प्रशासन ने यातायात रोककर पुलिस बल तैनात कर दिया है।

विज्ञापन
Unnao Lon River overflows after 35 years water flowing across a 500 meter stretch of the state highway
उन्नाव में 35 साल बाद उफनाई लोन नदी - फोटो : amar ujala

विस्तार

उन्नाव जिले में लगातार हो रही बारिश से लोन नदी उफान पर है। स्टेट हाईवे संख्या 165 पर किलोमीटर संख्या 37 पर करीब पांच सौ मीटर के दायरे में पानी सड़क के ऊपर से बह रहा है। प्रशासन ने इस स्टेट हाईवे पर यातायात को रोक दिया है और पुलिस बल तैनात कर दिया है।

विज्ञापन

लोन नदी का जलस्तर बढ़ने से आसपास के गांव पुरई, बैजुआमऊ, संभूरतनखेड़ा, रामा खेड़ा, परसंडा आदि गांवों में पानी पहुंच गया है। सबसे ज्यादा खराब स्थिति पुरई गांव की है। यहां लोगों ने गृहस्थी समेटनी शुरू कर दी है। ग्रामीणों का कहना है कि लोन नदी में करीब 35 साल पहले पानी बढ़ा था।

विज्ञापन

सड़क के ऊपर से बहाव पहली बार शुरू हुआ
लेकिन सड़क के ऊपर से बहाव पहली बार शुरू हुआ है। पीडब्लूडी के सहायक अभियंता एचएन मिश्रा ने जेई व अन्य तकनीकी अधिकारियों के साथ पहुंचकर सड़क की स्थिति देखी। प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और प्रभावित ग्रामीणों की मदद के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed