फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao: lock on main gate, dead body of youth found in room

उन्नाव :दरवाजे का ताला खुला तो फर्श पर पड़ा मिला युवक का शव, मोहल्ले वालों के उड़ गए होश, जानिए क्या है पूरा मामला

Mon, 06 Jul 2020 06:12 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 06 Jul 2020 06:12 PM IST
विज्ञापन
Unnao: lock on main gate, dead body of youth found in room
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव जिले के बारासगवर थानाक्षेत्र के गांव चिलौली में रविवार को एक चौंकाने वाला मामला सामने आया। घर के मेन गेट व कमरे में बाहर से ताला लगा होने के बाद 35 वर्षीय युवक का शव अंदर फर्श पर पड़ा मिला। दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने उसके दिल्ली में रह रहे पिता को सूचना दी थी।
विज्ञापन


भोर पहर घर पहुंचा पिता पुलिस की मदद से ताले तोड़कर घर में दाखिल हुआ तो बेटे का शव देख कांप गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित किया गया है। बारासगवर थाना क्षेत्र के ग्राम चिलौली निवासी सुनील रैदास (35) पुत्र बाबूलाल घर में अकेले रहता था।
विज्ञापन


उसके पिता अन्य बच्चों के साथ दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं। पिछले चार दिन से सुनील मोहल्ले में नहीं दिखा। शनिवार रात उसके घर से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने शक के आधार पर उसके पिता बाबूलाल को फोन पर जानकारी दी। पिता बाबूलाल ने अपने बहनोई बारा निवासी जियालाल को घर पहुंचने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
Trending Videos

जियालाल अपने बेटे दीपचंद्र के साथ सुनील के घर चिलौली पहुंचा। घर के मुख्य दरवाजे पर ताला लगा था और घर के अंदर से तेज दुर्गंध आती देख उसने साले बाबूलाल को सच्चाई बता घर आने के लिए कहा। तड़के तीन बजे निजी वाहन से बाबूलाल घर पहुंचा और पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने पहले मेन गेट फिर शव वाले कमरे में बाहर से बंद दोनों तालों को तोड़ा और अंदर दाखिल हुई। फर्श पर सुनील का शव पड़ा देख पिता बदहवास हो गया। थाना के एसएसआई अशोक कुमार गुप्ता ने पिता से तहरीर लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

घर के मेन गेट व शव वाले कमरे में बाहर से ताले बंद होने से गांव में अनहोनी की चर्चाएं रहीं। सीओ एकेराय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। मृतक सुनील अविवाहित होने के साथ चार भाइयों व दो बहनों में तीसरे नंबर का था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed