फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao: Loader full of laborers returning from Mumbai overturned

उन्नाव: मुंबई से लौट रहे मजदूरों से भरा लोडर पलटा, 17 घायल सीएचसी में भर्ती

Thu, 14 May 2020 12:59 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 14 May 2020 12:59 AM IST
विज्ञापन
Unnao: Loader full of laborers returning from Mumbai overturned
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
उन्नाव जिले के पुरवा मार्ग पर मजदूरों से भरा लोडर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में लोडर सवार मुंबई से आए 17 लोग घायल हो गए। सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने सभी की हालत सामान्य बताई है। 
विज्ञापन


महाराष्ट्र से आए 17 मजदूर बुधवार को दही चौकी पहुंचे। मौरावां जाने के लिए उन्होंने लोडर बुक किया। लोडर चालक उन्नाव-पुरवा मार्ग होते हुए अभी तौरा गांव के सामने पहुंचा था कि अचानक लोडर अनियंत्रित होकर पलट गया।
विज्ञापन


हादसे में लोडर सवार मजदूर उसके नीचे दब गए। शोर सुन राहगीरों ने पुरवा कोतवाली पुलिस को सूचना देकर लोडर को सीधा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल मौरावां थाना क्षेत्र के राजाखेड़ा गांव निवासी अशोक (28), जगपाल (29), अमरपाल (27), संतोष (28), रायबरेली जिला के खीरो थाना क्षेत्र के नरापुरा पहशैली गांव निवासी आरिफ (24), नीलेश (22), दिलीप (39), सुनील (24) समेत अन्य 17 लोगों को सीएचसी पुरवा में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार देख सभी को अस्पताल से घर भेज दिया गया। कोतवाल केनएन पांडेय ने बताया कि हादसे के बाद चालक मौके से भाग निकला। लोडर को कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed