फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao: Lekhpal was held hostage and beaten

उन्नाव: लेखपाल को बंधक बनाकर पीटा, पुलिस व प्रशासनिक अमले ने कमरे में बंद लेखपाल को कराया मुक्त

Sun, 23 Aug 2020 12:40 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 23 Aug 2020 12:40 AM IST
विज्ञापन
Unnao: Lekhpal was held hostage and beaten
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव के पुरवा में ग्राम पंचायत के आबादी क्षेत्र का सर्वेक्षण करने पहुंचे लेखपाल से गालीगलौज कर ग्रामीणों ने उन्हें कमरे में बंधक बनाकर मारपीट की। लेखपाल की सूचना पर एसडीएम व सीओ समेत कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें बंधक मुक्त कराया।
विज्ञापन


लेखपाल ने 11 नामजद व 35 अज्ञात लोगों के खिलाफ  बलवा, सरकारी काम में बाधा डालने, मारपीट-गालीगलौज समेत अन्य धाराआें में रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास शुरू किए हैं। बीघापुर तहसील क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव में लेखपाल रामनारायन मौर्या भारत सरकार की स्वामित्व योजना के तहत सर्वेक्षण कार्य करने पहुंचे थे।
विज्ञापन


लेखपाल के अनुसार वह 5 घरों का सर्वे कर पाए थे कि ग्रामीणों गालीगलौज कर गांव के सूरज दीक्षित के घर के कमरे में जबरन उन्हें बंद कर मारपीट शुरू कर दी। ग्रामीणों ने सादे कागज पर जबरन हस्ताक्षर कराया और मोबाइल से आबादी क्षेत्र के सर्वे का वीडियो डिलीट करा दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित लेखपाल ने बताया कि किसी तरह उन्होंने एसडीएम बीघापुर दयाशंकर पाठक को फोन कर जानकारी दी। इसके बाद सीओ अंजनी राय और पुरवा कोतवाली प्रभारी अनिल सिंह पहुंचे और मुक्त कराया।


पीड़ित लेखपाल ने गांव के सुंदर, प्रदीप दीक्षित, सूरज दीक्षित, गोपाल, रमेशचंद्र, बीडीसी ओम प्रकाश जैकी, पीतांबर व उसकी पत्नी व प्रदीप और उसकी पत्नी के अलावा 35 अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी। सीओ रमेशचंद्र प्रलयकर ने बताया कि राजस्व कर्मी की तहरीर पर 11 नामजद व 35 अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू किए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed