फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Lucknow Agra Expressway Accident Today Latest News: Unnao Horrific road accident on Lucknow-Agra Expressway, mini bus collided in container, 30 injured

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर भीषण सड़क हादसा, पलटे ट्रक में भिड़ी बस, 30 यात्री घायल

Thu, 24 Sep 2020 11:53 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 24 Sep 2020 11:53 AM IST
विज्ञापन
Lucknow Agra Expressway Accident Today Latest News: Unnao Horrific road accident on Lucknow-Agra Expressway, mini bus collided in container, 30 injured
सांकेतिक तस्वीर
हरियाणा से लखनऊ जा रही बस एक्सप्रेसवे पर पहले से पलटे पड़े ट्रक में भिड़कर पलट गई। हादसे में बस में सवार 30 यात्री घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल 12 यात्रियों में तीन को जिला अस्पताल और नौ को लखनऊ ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात शबली खेड़ा गांव के पास तेल के गत्ते लदा ट्रक टायर पंक्चर होने से पलट गया था। गत्ते सड़क तक फैल गए थे। काफी देर तक दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को न हटाए जाने से गुरुवार सुबह पांच बजे हरियाणा से लखनऊ जा रही प्राइवेट बस दुर्घटनाग्रस्त ट्रक से भिड़कर पलट गई।
विज्ञापन


हादसे के वक्त बस में 30 यात्री थे। इनमें सभी को चोटे आईं। लखनऊ की ओर जा रही एक कार भी ट्रक की चपेट में आ गई। गनीमत रही कि कार सवार लोगों को चोट नहीं आई। पुलिस और यूपीडा की रेस्क्यू टीम ने घायलों को बस से निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामूली रूप से घायलों का एंबुलेंस में ही मरहम -पट्टी करके दूसरे वाहनों से गतंव्य के लिए के भेज दिया। हादसे में ट्रक चालक समीर निवासी गांव बीपी गोधरा थाना लक्ष्मनगंज राजस्थान और इसी गांव निवासी क्लीनर इखलाख को भी चोटे आई हैं।

गंभीर रूप से घायल 12 यात्रियों को बांगरमऊ सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां से खमीर, सत्यवान व गुरुमीत को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अन्य घायलों को परिजन लखनऊ ट्रामा सेंटर लेकर चले गए।

मची रही अफरातफरी
सड़क पर पलटे ट्रक से तेज रफ्तार बस टकराते ही बस में बैठी सवारियों में चीख-पुकार मच गई। अधिकांश लोग नींद में थे। आनन-फानन लोग बस से उतरने लगे। पहले उतरने को लेकर धक्कामुक्की होने लगी। काफी देर तक सड़क पर अफरा-तफरी मची रही। 

यह यात्री हुए घायल
पवन कुमार निवासी राज नगर एक्सटेंशन गाजियाबाद, अजय कुमार निवासी उत्तम नगर दिल्ली, रोहित कुमार पटना बिहार, सत्यवान निवासी सोहना हरियाणा, राकेश कुमार राहतगढ़ अमेठी, श्यामलाल अमेठी, गुरमीत निवासी ग्राम करोल जिला गढ़ी हरियाणा, सुमन पत्नी राजेश शुक्ला बाजार अमेठी, सिया पत्नी राम कैलाश शुक्ला बाजार अमेठी, पूरन शुक्ला बाजार अमेठी को ज्यादा चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed