फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao: Ganga Expressway will pass through 76 villages, claims to have acquired 98 percent land

उन्नाव: 76 गांवों से गुजरेगा गंगा एक्सप्रेसवे, आज पीएम रखेंगे आधारशिला, 98 प्रतिशत जमीन के अधिग्रहण का दावा

Sat, 18 Dec 2021 12:27 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 18 Dec 2021 12:27 AM IST
सार

प्रस्तावित गंगा एक्सप्रेसवे उन्नाव के रास्ते होते हुए रायबरेली, प्रतापगढ़ होकर प्रयागराज जाएगा। इसका निर्माण मेरठ से शुरू होगा। हरदोई जनपद से होते हुए एक्सप्रेसवे जनपद की सीमा में आएगा।

विज्ञापन
Unnao: Ganga Expressway will pass through 76 villages, claims to have acquired 98 percent land
गंगा एक्सप्रेसवे मानचित्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेरठ से प्रयागराज के बीच प्रस्तावित गंगा एक्सप्रेसवे की आधारशिला रखेंगे। एक्सप्रेसवे जिले की छह तहसीलों के 76 गांवों से भी गुजरेगा। इसलिए यहां भी भूमि अधिग्रहण का काम तेजी के साथ पूरा किया जा रहा है। प्रशासन ने 98 प्रतिशत भूमि अधिग्रहीत किए जाने का दावा किया है। 

विज्ञापन


एक्सप्रेसवे जनपद के रास्ते होते हुए रायबरेली, प्रतापगढ़ होकर प्रयागराज जाएगा। इसका निर्माण मेरठ से शुरू होगा। हरदोई जनपद से होते हुए एक्सप्रेसवे जनपद की सीमा में आएगा। इसके बाद बांगरमऊ तहसील के 11, सफीपुर के 20, हसनगंज के 7, सदर के 15, पुरवा के 4 और बीघापुर के 19 गांवों से होते हुए रायबरेली जाएगा। जनपद में एक्सप्रेसवे की लंबाई 105 किमी होगी। एक्सप्रेसवे के लिए 1314.970 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण होना है।
विज्ञापन


शनिवार को इसका शाहजहांपुर से शिलान्यास होना है। जिला प्रशासन का दावा है कि अब तक 76 हजार किसानों से 1288.40 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जा चुका है। जो कुल भूमि का 98 प्रतिशत है। डीएम रवींद्र कुमार ने बताया कि जिले में भूमि अधिग्रहण लगभग पूरा हो चुका है। जिन गांवों में भूमि अधिग्रहण बचा है वहां पर तेजी के साथ काम पूरा किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गंगा एक्सप्रेसवे निर्माण के लिए ग्राम महोलिया, हरईपुर और बेहटामुजावर आदि गांवों के कई किसानों की भूमि अभी तक अधिग्रहीत नहीं की जा चुकी है। ग्राम बेहटामुजावर के प्रमोद कुमार और कामता प्रसाद पाल ने अप्रैल में उन्नाव न्यायालय में वाद दायर किया था। इन्हीं किसानों की समस्याओं के निस्तारण के लिए शुक्रवार को ग्राम बेहटामुजावर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय परिसर में एक बैठक आयोजित की गई।


जिसमें यूपीडा के एसडीएम आनंद कुमार राय और बांगरमऊ के उपजिलाधिकारी अंकित शुक्ला पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने किसानों को बताया कि सरकार द्वारा निर्धारित सर्किल रेट 27 लाख रुपये प्रति बीघा की दर से मुआवजा दिया जा रहा है। जो किसान बाहर रह रहे हैं, वे तत्काल अपनी भूमि अधिग्रहीत करा दें। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राघवेंद्र सिंह गुड्डू भी मौजूद रहे।

एक नजर...

  • कानपुर-लखनऊ हाईवे पर सोनिक में पहला और नेवरना में बनेगा दूसरा जंक्शन 
  • गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण पूरा होने में लगेंगे दो साल, छह लेन का होगा गंगा एक्सप्रेसवे
  • भविष्य में आठ लेन करने का प्रस्ताव, एक्सप्रेसवे की ऊंचाई 8 से 10 मीटर
  • एक्सप्रेसवे के दोनों तरफ के लेन की चौड़ाई लगभग 130 मीटर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed