फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao: Four reports for threatening MP

उन्नाव: सांसद को धमकी देने में चार पर रिपोर्ट, पिता और बेटे किए गए नामजद, पूछताछ जारी

Mon, 27 Sep 2021 11:39 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 27 Sep 2021 11:39 PM IST
सार

कोतवाल चंद्रकांत ने बताया कि पिता और उसके तीन पुत्रों पर जान से मारने की धमकी देने समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सांसद को धमकी दिए जाने के मामले से आरोपियों का क्या संबंध हो सकता है, इस पर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
Unnao: Four reports for threatening MP
साक्षी महाराज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले में सांसद साक्षी महाराज से फोन पर अभद्र भाषा में बात करने और धमकी देने के मामले में चार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पीरजादगान निवासी मौलाना हसनैन ने सांसद प्रतिनिधि के रूप में कोतवाली पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन


बताया कि सांसद साक्षी महाराज से फोन पर जानकारी मिली कि कुछ लोगों ने उनसे मोबाइल पर अभद्र भाषा में बात करके जान से मारने की धमकी दी। इस पर उन्होंने जानकारी की तो पता चला कि किलाबाजार मोहल्ला निवासी सईद के पुत्र सगीर, जहीर, फरीद पूर्व में एनआरसी (नेशनल रजिस्टर आफ सिटीजन) के मुद्दे पर भी काफी सक्रिय रहे हैं।
विज्ञापन


सगीर वर्तमान में सऊदी अरब में रह रहा है। आरोप है कि वह हिंदुस्तान में प्रतिबंधित एक संगठन का संचालन करता है। मोहल्ले के ही अन्य लड़कों को विवादित वीडियो भेज जाकिर संगठन को आगे बढ़ाने का काम करता है। मौलाना हसनैन बकाई ने बताया कि सईद, सगीर, जहीर व फरीद मोहल्ले के लोगों को भी धमकाने का काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल चंद्रकांत ने बताया कि पिता और उसके तीन पुत्रों पर जान से मारने की धमकी देने समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सांसद को धमकी दिए जाने के मामले से आरोपियों का क्या संबंध हो सकता है, इस पर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed