{"_id":"62dd08d5d6a52776e33f543b","slug":"unnao-crime-young-man-beaten-to-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao Crime: आपसी विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, आठ दिन पहले ही दिल्ली से लौटा था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao Crime: आपसी विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, आठ दिन पहले ही दिल्ली से लौटा था
Sun, 24 Jul 2022 02:26 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 24 Jul 2022 02:26 PM IST
सार
उन्नाव में युवक की लोहे की रॉड और डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
युवक की फाइल फोटो व मौके पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी के उन्नाव जिले में युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। असोहा थाना क्षेत्र के कांथा निवासी गुड्डू (35) पुत्र राम कुमार खेत में सिंचाई करने के लिए शनिवार रात दस बजे घर से निकला था। तभी पहले से घात लगाए गांव के ही कुछ लोगों ने गुड्डू पर लोहे की रॉड और डंडों से हमला कर दिया।
विज्ञापन
इससे उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई। गांव के अंदर हुई हत्या के बाद मोहल्ले के लोग सहम गए और पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही एसओ राजकुमार, सीओ विक्रमाजीत सिंह मौके पर पंहुचे और जांच की। एसपी दिनेश त्रिपाठी भी रात में ही घटनास्थल पर पहुंचे और जांच की।
विज्ञापन
पिता की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही एक व्यक्ति और उसके दो बेटों को हिरासत में लिया है। सुबह फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। खोजी कुत्ता नामजद आरोपी के घर के सामने से होते हुए, गांव के बाहर तक गया। ग्रामीणों में घटना के पीछे आशनाई की चर्चा है। सीओ विक्रमाजीत सिंह ने बताया कि हत्यारोपियों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन