फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao Crime: misdeed with Girl student, died

दरिंदगी ऐसी न सुनी होगी: शक्तिवर्धक दवा खाकर प्रेमी ने की हैवानियत, अधिक रक्तश्राव से गई प्रेमिका की जान

Sun, 13 Nov 2022 06:25 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 13 Nov 2022 06:25 PM IST
सार

यूपी के उन्नाव जिले में छात्रा से हैवानियत का मामला सामने आया है। दुष्कर्म के बाद अधिक रक्तश्राव होने से छात्रा की मौत हो गई।

विज्ञापन
Unnao Crime: misdeed with Girl student, died
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले में अनुसूचित जाति की छात्रा से दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में पुलिस ने उसके साथी छात्र को गिरफ्तार कर घटना के खुलासे का दावा किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी और छात्रा में प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोपी युवक शक्तिवर्धक दवा खाकर छात्रा के घर पहुंचा था। दुष्कर्म में हैवानियत के चलते छात्रा का अत्यधिक खून बह गया था।

विज्ञापन


बेहोश होने पर छात्रा को उसके हाल पर छोड़कर आरोपी भाग निकला। अत्यधिक खून बह जाने से छात्रा की मौत हो गई। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी शिक्षामित्र की बेटी की गुरुवार को हत्या कर दी गई थी। उसका निर्वस्त्र शव घर में फर्श पर मिला था। मृतका के पिता ने पड़ोस में रहने वाले युवक और महिला पर शक जाते हुए हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छात्रा से हैवानियत की पुष्टि हुई थी। 

विज्ञापन

तफ्तीश की शुरुआत में पुलिस नामजद आरोपियों से पूछताछ में उलझी रही। मृतका के मोबाइल का लॉक तोड़ने के बाद व्हाट्सएप चैट निकाली गई तो घटना का सच सामने आया। शुक्रवार रात को ही एसओजी ने माखी थानाक्षेत्र के गांव रावतपुर निवासी रामबरन गौतम उर्फ राज और उसके दो साथियों को उठाया था। रामबरन उर्फ राज एमए प्रथम वर्ष का छात्र है। वह शहर के बाईपास स्थित अनुसूचित जाति छात्रावास में रहकर आईएएस की तैयारी कर रहा है। 

पूछताछ में आरोपी छात्र ने बताया कि छात्रा ने फोन कर घर में अकेले होने की बात बताई थी। उससे मिलने जाने से पहले उसने शक्ति वर्धक (कामोत्तेजक) दवा की तीन गोलियां दवा दुकान से खरीदकर खाई थीं। छात्रा के घर पहुंचने पर उसने छात्रा के साथ जबरदस्ती की। उसने विरोध किया लेकिन वह नहीं माना और दुष्कर्म किया। उधर, एसपी ने खुलासे में कोतवाल राजेश पाठक और एसओजी प्रभारी प्रदीप कुमार और उनकी टीम को बधाई दी है।

अभी दुष्कर्म और हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। आगे जो भी तथ्य आएंगे, उसके अनुसार धाराएं बढ़ाई जाएंगी। - सिद्धार्थ शंकर मीना, एसपी  

विज्ञापन

पिता बोला, गले नहीं उतर रहा खुलासा
छात्रा की हत्या की घटना में पुलिस के खुलासे पर मृतका के पिता ने सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि दुष्कर्म से ऐसी चोट नहीं आ सकती जिससे मौत हो जाए। बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नाजुक अंग में गहरी चोट की पुष्टि हुई थी। उनका कहना है कि बेटी के नाजुक अंग में कोई चीज घोंपी गई है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट की फोरेंसिक एक्सपर्ट से भी जांच कराई जाए तभी सारे तथ्य सामने आएंगे।

क्या कहते हैं डॉक्टर
डॉक्टरों का मानना है शक्तिर्धक दवा की अधिक डोज लेने पर चोट तो आ सकती है, लेकिन अत्यधिक खून बहने और खून के थक्के नहीं हो सकते। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जैसी चोट की पुष्टि हुई है वह किसी रॉड जैसी चीज की भी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed