{"_id":"5d6bfa428ebc3e0132027f4b","slug":"unnao-case-advocate-of-misdeed-victim-s-uncle-got-protection","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव कांड: दुष्कर्म पीड़िता के चाचा के पैरोकार को मिली सुरक्षा, कुलदीप सेंगर ने करवाया था हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव कांड: दुष्कर्म पीड़िता के चाचा के पैरोकार को मिली सुरक्षा, कुलदीप सेंगर ने करवाया था हमला
Sun, 01 Sep 2019 10:35 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 01 Sep 2019 10:35 PM IST
विज्ञापन
मीडिया से बात करते कुलदीप सिंह सेंगर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव के विधायक कुलदीप सेंगर पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली पीड़िता के चाचा के पैरोकार पर हुए हमले के आरोप में दो को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। पीड़ित पैरोकार की ओर से की गई सुरक्षा की मांग पर एलआईयू और थाना पुलिस की जांच के बाद उसे एक गनर उपलब्ध कराया गया है।
विज्ञापन
29 अगस्त को दुष्कर्म पीड़िता के चाचा का पैरोकार (रिश्तेदार) मुकदमों की पैरवी के सिलसिले में उन्नाव कचहरी वकील से मिलने आया था। यहां से लौटते वक्त शाम करीब छह माखी के बेलसी चौराहे पर हो रहा दंगल (कुश्ती) देखने के लिए रुक गया। शाम 7 बजे करीब बाइक से घर की ओर जा रहा था।
विज्ञापन
भारी सुरक्षा के बीच उन्नाव कोर्ट पहुंचा दुष्कर्म पीड़िता का चाचा
- फोटो : अमर उजाला
रास्ते में दो बाइकों में सवार विधायक कुलदीप सेंगर के सहयोगी माखी के गढ़ी मोहल्ला निवासी पांच लोगों ने रास्ते में उस पर हमला करने की कोशिश की। उसके भागकर घर पहुंचने पर सभी असलहों से लैस होकर उसके घर पहुंचे और बेरहमी से पिटाई की।
पीड़ित पैरोकार ने अगले दिन एसपी को शिकायती पत्र देकर हमला करने वाले गांव के गढ़ी मोहल्ला निवासी बालेंद्र सिंह, रोहित सिंह, चंद्रभान सिंह, धर्मेंद्र सिंह व दो अज्ञात के विरुद्ध कार्रवाई की मांग कर की। एसपी के निर्देश पर माखी पुलिस ने आरोपियों पर बलवा, जान की धमकी, मारपीट और गाली-गलौज की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज जांच शुरू की थी।
माखी एसओ राजबहादुर ने बताया कि जांच में पैरोकार से मारपीट की पुष्टि होने पर आरोपी बालेंद्र सिंह, व धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। अन्य की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। आरआई सुभाष चंद्र मिश्र ने बताया कि रविवार को ही आदेश आया है। एक गनर पैरोकार को दिया गया है।