{"_id":"5d6a86318ebc3e014471fdf7","slug":"unnao-bjp-mp-sakshi-maharaj-statement-on-ram-mandir","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर से अनुच्छेद 370 व 35 ए हटने के बाद अयोध्या में जल्द होगा राम मंदिर निर्माण: साक्षी महाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर से अनुच्छेद 370 व 35 ए हटने के बाद अयोध्या में जल्द होगा राम मंदिर निर्माण: साक्षी महाराज
Sat, 31 Aug 2019 08:11 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 31 Aug 2019 08:11 PM IST
विज्ञापन
साक्षी महाराज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज अपने विवादित बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। अब उन्होंने एक और बयान दिया है। जिसके मुताबिक जल्द ही अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने ये बातें उन्नाव में कहीं हैं।
सांसद साक्षी महाराज ने मंगतखेड़ा में स्वागत के दौरान कहा कि कश्मीर से अनुच्छेद 370 व 35 ए हटने के बाद देश पूरी तरह से आजाद हुआ है। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण होगा।
शनिवार को पुरवा क्षेत्र में सांसद का कई स्थानों पर स्वागत किया गया। मंगतखेड़ा, लंगरपुर चौराहा, ऊंचगांव किला, तारनखेड़ा में भाजपा नेता डा. रजनीश वर्मा ने सांसद का स्वागत किया। भाजपा नेता उत्तमचंद लोधी, बंशी लोधी, रज्जन यादव, मोतीलाल लोधी व कृपाशंकर आदि मौजूद रहे। बिछिया प्रतिनिधि के अनुसार, स्थानीय बिछिया बाजार में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांसद का स्वागत किया।
विज्ञापन
इस दौरान साक्षी महाराज ने कहा कि बिछिया जनपद का सबसे उपेक्षित ब्लॉक है। ब्लॉक को सांसद निधि से चमकाया जाएगा। मौजूद ग्राम प्रधानों से कहा कि सरकार की योजनाएं हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचनी चाहिए। उन्होंने ध्वस्त बिजली व्यवस्था में सुधार कराने का आश्वासन दिया। आयोजक केके वर्मा, प्रेम लोधी, ग्राम प्रधान नेवरना राजेश यादव, कमलेश, रामशंकर व रंजीत भी मौजूद रहे।