{"_id":"6a908a62a08cded8df03f3d8","slug":"unnao-ambulance-unable-to-reach-village-due-to-floods-rescue-carried-out-via-boat-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव: बाढ़ की वजह से एंबुलेंस नहीं पहुंच सकी गांव, नाव से किया रेसक्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव: बाढ़ की वजह से एंबुलेंस नहीं पहुंच सकी गांव, नाव से किया रेसक्यू
Fri, 28 Aug 2026 12:42 AM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: Shikha Pandey
Updated Fri, 28 Aug 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
दो गर्भवतियों को नाव से गांव के बाहर पहुंचाया गया
- फोटो : अमर उजाला
गंगा का जलस्तर खतरे के निशान की ओर हो गया है। 24 घंटे में चार सेमी बढ़ोतरी के साथ जलस्तर 112.820 मीटर पर पहुंच गया, जो खतरे के निशान 113 मीटर से सिर्फ 18 सेमी दूर है। बांगरमऊ तहसील के कटरी क्षेत्र में बाढ़ का पानी भरने से जगत नगर-सहजनी मार्ग से मल्लाहन पुरवा जाने वाले रास्ता जलमग्न हो गया है। इससे कटरी गदनपुर आहार, नयापुरवा, कुशालपुरवा, हरीगंज, धन्नापुरवा और मल्लाहनपुरवा गांवों का संपर्क मुख्य मार्ग से टूट गया।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को धन्नापुरवा निवासी गर्भवती शानू और संध्या को प्रसव पीड़ा शुरू होने पर परिजनों ने एंबुलेंस बुलाई पर रास्ते में पानी होने के कारण एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंच सकी। सूचना पर मेडिकल टीम में सीएचओ मानसी और आशा रूबी व मालती नाव से गांव पहुंचीं और दोनों गर्भवतियों को नाव के जरिये गांव के बाहर पहुंचाने के बाद एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. मुकेश सिंह ने टीम के प्रयास की सराहना की।
विज्ञापन