फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao: Alleging harassment, the soldier resigned, the SP handed over the investigation to the CO

उन्नाव एसपी से सिपाही बोला, साहब मेरा उत्पीड़न हो रहा है, अधिकारी गालीगलौज करते हैं, अब सीओ करेंगे जांच

Thu, 03 Jun 2021 08:51 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 03 Jun 2021 08:51 PM IST
सार

उन्नाव एसपी ने सिपाही का इस्तीफा अस्वीकार कर सीओ लाइन को मामले की जांच सौंपी है। सिपाही का आरोप है कि अधिकारी उसके साथ गाली-गलौज करते हैं।

विज्ञापन
Unnao: Alleging harassment, the soldier resigned, the SP handed over the investigation to the CO
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव पुलिस लाइन में तैनात सिपाही ने उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए एसपी को अपना इस्तीफा दिया है। एसपी ने इस्तीफे को अस्वीकार कर सीओ लाइन को जांच सौंपी है। सिपाही का आरोप है कि अधिकारी उसके साथ गाली-गलौज करते हैं। आरआई ने बताया कि दाढी बड़ी रखने व ड्यूटी के दौरान स्पोर्ट्स जूते पहनने पर सिपाही के खिलाफ रिपोर्ट लिखी गई थी।
विज्ञापन


उसके साथ कोई अभद्रता नहीं हुई। सीतापुर सदर कोतवाली क्षेत्र के बैजनाथ निवासी पवन कुमार वर्ष 2011 में पुलिस विभाग में सिपाही पद पर भर्ती हुआ था। रायबरेली से दिसंबर 2020 में तबादला होने पर उसने यहां पुलिस लाइन में आमद कराई थी। गुरुवार को सिपाही पवन कुमार एसपी के समक्ष पेश हुआ।
विज्ञापन


उसने लाइन के अधिकारी और वरिष्ठ कर्मियों पर उत्पीड़न व मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर अपना इस्तीफा दिया। सिपाही का इस्तीफा देख एसपी अचंभित रह गए। उन्होंने मामले की जांच सीओ लाइन एके राय को दी है। एसपी ने बताया कि रायबरेली में तैनाती के दौरान अनुशासनहीनता व कार्य-व्यवहार अच्छा न होने पर सिपाही का प्रशासनिक स्तर पर जिले में तबादला हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ को जांच दी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस लाइन के प्रतिसार निरीक्षक (आरआई) सुभाष चंद्र ने बताया कि सिपाही का व्यवहार बेहद खराब हैं। वह नशे का भी आदी है। एक मई को उसकी दाढ़ी बड़ी मिली। ड्यूटी के दौरान वह स्पोर्ट्स जूते पहने था। इस पर उसके खिलाफ रिपोर्ट लिखी गई थी। उसके द्वारा लगाए गए आरोप पूरी तरह से निराधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed